रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज का स्थापना दिवस धूमधाम से मना
विद्यार्थियों ने आकर्षक नृत्य व गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोहा
चितरपुर : प्रखंड क्षेत्र के मुरुबंदा स्थित गवर्मेंट इंजीनियरिंग कॉलेज रामगढ़ में शुक्रवार को कॉलेज का तीसरा स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ उमाशंकर यादव ने दीप प्रज्वलित कर व केक काट कर इसका विधिवत उदघाटन किया. इस दौरान प्राचार्य ने कहा की जीवन में कामयाबी पाने के लिए हमेशा महाभारत के अर्जुन के जैसा अपना लक्ष्य रखें.
उन्होंने कहा की छात्र-छात्राएं सत्य की राह पर चल कर ईमानदारीपूर्वक मेहनत करें. सफलता आपकी कदम चूमेगी. उन्होंने कहा कि यहां के विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कॉलेज का मान बढ़ाया है. मौके पर पंकज सरकार, आदित्य सिंह, दीपक मांझी, स्वामिक बासु, सैबल आचार्या, बुद्धीराम बोपाई, हितेश, प्रशांतों पॉल, निलेश मिश्रा, पिनाकी रंजन दास, सजल देवनाथ, राजीव बनर्जी, रवि गुप्ता, आदर्श गौरव, श्रेया किंगशुक, प्रेरणा, विशाल सहित कई लोग मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन रमेश गुप्ता, स्वेता भारती, किनु शुक, प्रेरणा संगम ने किया.
विद्यार्थियों ने सबका मन मोहा
स्थापना दिवस पर रुपम एंड ग्रुप, शालिनी एंड ग्रुप, जुगल, प्रियंका, श्रेयाश्री ने मनमोहक गीत प्रस्तुत किया. जबकि सेजल, सिमरन, प्रेरणा, पूनम, शालिनी, पूजा, दीपिका ने आकर्षक नृत्य एवं सिमरनजीत एंड ग्रुप ने नाटक प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया. खास कर द्वितीय वर्ष के कंप्यूटर साइंस के छात्र रमेश गुप्ता ने अपनी गीतों से समां बांधा. इसके अलावे शिक्षिका प्राथिस्ता पॉल एवं सुष्मिता पॉल ने भी गीत प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध किया.
‘प्रभात खबर’ का आभार जताया
कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ श्री यादव ने प्रभात खबर अखबार का आभार प्रकट किया. उन्होंने कहा की पिछले दिनों कॉलेज के टॉपर विद्यार्थियों को प्रभात खबर द्वारा मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, जो इस कॉलेज के लिए गौरव की बात है. साथ ही प्रभात खबर ने कॉलेज के सभी कार्यक्रमों को अपने अखबार में प्रकाशित कर विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया है.
