गिद्दी (हजारीबाग) : दो सितंबर को आहूत देशव्यापी हड़ताल को लेकर संयुक्त मोरचा के नेताओं ने मंगलवार को गिद्दी वाशरी में पीट मीटिंग की. मीटिंग में मजदूर नेता मिथिलेश सिंह, कन्हैया सिंह, कामेश्वर सिंह, अरूण कुमार सिंह व अन्य ने अपनी-अपनी बाते रखी. वक्ताओं ने केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों की जम कर आलोचना की. कहा कि सरकार कोयला उद्योग को नीजिकरण करने पर अमादा है. 21 प्रतिशत कोयला उद्योग का शेयर सरकार बेच चुकी है और 11 प्रतिशत बेचने की तैयारी कर रही है.
वक्ताओं ने कहा कि जेबीसीसीआइ का गठन जुलाई माह में ही होना था. पर अगस्त माह बीतने वाला है, लेकिन अभी तक इसका गठन नहीं किया गया है. वक्ताओं ने कहा कि मजदूरों पर लगातार हमले हो रहे हैं. आने वाले समय में मजदूरों के सामने कई संकट स्थित उत्पन्न हो सकती है.
कोयला उद्योग को बचाने व मजदूरों के हित में यह हड़ताल की जा रही है. मजदूरों से इस हड़ताल को सफल बनाने की अपील की. इस मौके पर गौतम बनर्जी, शंभु कुमार, देवनाथ महली, हरवंश सिंह, परमेश्वर लोहार, कमल पासवान, अशोक, भुवनेश्वर साव, शहबान अंसारी सहित काफी संख्या में मजदूर उपस्थित थे.
