रामगढ़ : थाना चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्व-रोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 23 महिला वस्त्र निर्माण प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र दिया गया. मुख्य अतिथि संस्थान के निदेशक एसके सिंह व उनकी पत्नी द्वारा प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया. मौके पर श्री सिंह ने कहा कि इस प्रशिक्षण के बाद महिलाएं स्व-रोजगार कर स्वाबलंबी बन सकती है. संस्थान के द्वारा दिया गया हार्ड स्किल के साथ-साथ सॉफ्ट स्किल का भी प्रशिक्षण दिया गया है.
इस संस्थान में 18से 45वर्ष के बेरोजगार युवक-युवतियों को सिलाई, मोबाइल मरम्मत, कम्प्यूटर बेसिक, मुर्गी पालन, कढ़ाई-बुनाई, सॉफ्ट टॉयस, मशरूम उत्पादन, खाद्य प्रसंस्करण आदि का प्रशिक्षण नि:शुल्क दिया जाता है. श्रीमति सिंह रांची की लोरेटों कॉवेंट स्कूल में कम्प्यूटर की शिक्षिका हैं.
उन्होंने कहा कि सभी महिला प्रशिक्षणार्थियों को एक से ज्यादा हुनर सिखने की सलाह दी. कहा कि सिलाई, कढ़ाई, बुनाई, एप्लीक आदि काम के जानकारी से अधिक आय को बढ़ाया जा सकता है. मौके पर प्रशिक्षणार्थियों को कैची, टेप, स्केल आदि भी दिया गया. मौके पर संकाय के राजेंद्र कुमार, पिंकी कुमारी, कार्यालय सहायक दीपक सलुजा, पुरुषोतम पांडेय, खेमन, सुलोचना देवी, प्रशिक्षक मुनमुन देवी सहित 23प्रशिक्षणार्थी मुख्य रूप से मौजूद थे.
