दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल

गिद्दी (हजारीबाग) : सतकड़िया पुल के नजदीक सड़क दुर्घटना में हजारीबाग मंडईखुर्द के एक युवक की मौत हो गयी, जबिक उसका मौसेरा भाई अविनाश उर्फ अंकुश भारती (हेसालौंग) घायल हो गया. यह घटना सोमवार दिन के 10 बजे की है. गिद्दी चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बादउसे बेहतर इलाज के लिए रामगढ़ रेफर कर दिया […]

गिद्दी (हजारीबाग) : सतकड़िया पुल के नजदीक सड़क दुर्घटना में हजारीबाग मंडईखुर्द के एक युवक की मौत हो गयी, जबिक उसका मौसेरा भाई अविनाश उर्फ अंकुश भारती (हेसालौंग) घायल हो गया.
यह घटना सोमवार दिन के 10 बजे की है. गिद्दी चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बादउसे बेहतर इलाज के लिए रामगढ़ रेफर कर दिया है. घटना के विरोध में लोगों ने गिद्दी-नयामोड़ मार्ग को लगभग तीन घंटे तक जाम रखा. बीडीओ सुधीर प्रकाश ने मृतक के आश्रित को पांच हजार रुपये नकद तथा परिवारी योजना का लाभ देने का आश्वासन दिया.
इसके बाद लोगों ने घटनास्थल से शव को उठने दिया. गिद्दी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया है. इस संबंध में गिद्दी थाना में एक मामला दर्ज किया गया है.
जानकारी के अनुसार डोकाबेड़ा से अपने संबंधी जगदीश राम के घर से मंडईखुर्द हजारीबाग निवासी अजीत कुमार (21 वर्ष) और हेसालौंग के अविनाश (छह वर्ष) मोटरसाइकिल (जेएच02बी-9058) पर सवार होकर सीटी अस्पताल रामगढ़ जा रहे थे.
इसी दौरान सतकड़िया पुल के नजदीक अज्ञात ट्रक ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया. जिससे अजीत कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. अविनाश घायल हो गया है और उसका पैर टूट गया है. लोगों ने बताया कि अविनाश की मां सीटी अस्पताल रामगढ़ में भरती है.
उन्हीं का खाना पहुंचाने वे दोनों जा रहे थे. इसी दौरान यह घटना घटी. घटना के विरोध में लोगों ने 10 बजे से लेकर एक बजे तक सड़क जाम रखा. सड़क जाम का नेतृत्व करने वालों में सैनाथ गंझू, जिप सदस्य लखनलाल महतो, मुखिया प्रमोद कुमार महतो, पंसस पतिलाल मांझी, नेमन यादव, दौलत महतो, उमेश राम, मो जब्बार, कमल गोप, सेवालाल महतो, सुजीत महतो, प्रवीण सिंह आदि कर रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >