पतरातू : पीटीपीएस के हनुमान गढ़ी से पतरातू पुलिस ने दो बाइक व एक बैग बरामद किया है. बैग में एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक चाकू व एक धारदार हथियार था. मिली जानकारी के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान जब पुलिस की जीप हनुमान गढ़ी से नीचे सीसीएल कॉलोनी की ओर जा रही थी, इसी दाैरान दो युवकों को दो बाइक पर संदिग्ध अवस्था में देखा.
युवक पुलिस की जीप देखते ही भाग गये. पुलिस व सीसीएल कॉलोनी में गठित ग्राम रक्षा दल द्वारा उन युवकों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाते हुए युवक भाग गये. पुलिस ने वहां एक लाल रंग की सीबीजेड (जेएच 09एच 3056) व होंडा साइन (जेएच 01 बीएफ 2369) को जब्त किया है. वहां से एक बैग भी बरामद किया गया है.
