कर्मचारी संघ ने प्रदर्शन किया
गिद्दी (हजारीबाग) : 10वां वेतन समझौता अविलंब लागू करने की मांग को लेकर सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ने मंगलवार को क्षेत्रीय लेखा कार्यालय में प्रदर्शन किया. नारेबाजी के बाद लोगों ने अपनी बातें रखी. सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ के नेता सुधीर कुमार मिश्रा ने कहा कि 10वां वेतन समझौता अभी तक लागू नहीं किया गया है.
प्रबंधन से अविंलब इसे लागू करने की मांग की. उन्होंने पेंशन फंड के सलैब को 25 प्रतिशत से बढ़ा कर 40 प्रतिशत करने तथा पेंशन फंड में 10 रुपये प्रति टन कोयले की बिक्री पर जमा करने की मांग की. उन्होंने प्रबंधन को चेतावनी दी कि हमारी मांगों पर अविंलब विचार नहीं किया गया, तो इसके विरोध में कोलियरी कर्मचारी संघ आंदोलन करेगा. इसकी जिम्मेवारी प्रबंधन की होगी. सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ के कई अन्य नेताओं ने भी अपनी-अपनी बातें रखी.
प्रदर्शन के दौरान मदन कुमार, अमित सिंह, युगल महतो, विकास सोरेन, प्रदीप हांसदा, सपन बनर्जी, कमलेश्वर मिश्रा, अमित मुखर्जी, आशा देवी, बंधनी देवी, प्रभा कुमारी, सुशीला मिंज, सत्या देवी, शैलेंद्र वर्मा, विनय सिंह, संतोष सिंह व अन्य उपस्थित थे.
