11 जुलाई से हड़ताल पर जायेंगे रेलकर्मी

बरकाकाना़ : ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री सह नेशनल ज्वाइंट काउंसिल कन्वेनर शिव गोपाल मिश्रा ने 11 जुलाई से बेमियादी चक्का जाम का ऐलान किया है. इससे पूर्व नौ जून को सभी महाप्रबंधकों को हड़ताल का नोटिस दिया जायेगा. उक्त जानकारी इसीआरकेयू के केंद्रीय सहायक महामंत्री मो ज्याउद्दीन ने दी है. बताया कि […]

बरकाकाना़ : ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री सह नेशनल ज्वाइंट काउंसिल कन्वेनर शिव गोपाल मिश्रा ने 11 जुलाई से बेमियादी चक्का जाम का ऐलान किया है. इससे पूर्व नौ जून को सभी महाप्रबंधकों को हड़ताल का नोटिस दिया जायेगा. उक्त जानकारी इसीआरकेयू के केंद्रीय सहायक महामंत्री मो ज्याउद्दीन ने दी है.

बताया कि केंद्र सरकार की रेलकर्मी विरोधी नीतियों, वेतन आयोग के कमतर सिफारिशों को जायज स्तर तक वृद्धि न किये जाने, पुरानी पेंशन स्कीम लागू नहीं होने आदि मुद्दों को लेकर हड़ताल की जा रही है. श्री ज्याउद्दीन ने सभी रेल कर्मियों से हड़ताल को सफल बनाने में सहयोग की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >