छिनतई की घटनाओं को रोकें

रामगढ़ : एसपी कार्यालय में चार जून को जिले में बढ़ती छिनतई व ऑनलाइन तामिला प्रतिवेदन को लेकर पुलिस अधीक्षक डॉ एम तमिलवाणन की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक को संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि इन दिनों अचानक स्नेचिंग ग्रुप सक्रिय हो गया है. इस ग्रुप द्वारा लगातार एक के बाद एक छिनतई […]

रामगढ़ : एसपी कार्यालय में चार जून को जिले में बढ़ती छिनतई व ऑनलाइन तामिला प्रतिवेदन को लेकर पुलिस अधीक्षक डॉ एम तमिलवाणन की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक को संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि इन दिनों अचानक स्नेचिंग ग्रुप सक्रिय हो गया है. इस ग्रुप द्वारा लगातार एक के बाद एक छिनतई की घटना को जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अंजाम दिया जा रहा है.
घटना के बाद फरार होने में सफल रहे हैं. उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि छिनतई मामले पर अंकुश लगायें साथ ही पूर्व की घटना में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया. उन्होंने इस संबंध में कई आवश्यक निर्देश भी दिये. बाद में एसपी कार्यालय में ऑनलाइन तामिला प्रतिवेदन समर्पित करने के संबंध में सीसीटीएनएस के माध्यम से पुलिस पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया. ऑन लाइन प्रतिवेदन का निपटारा करने के लिए विशेषज्ञ इंजीनियर द्वारा सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल के संबंध में भी जानकारी दी गयी.
इससे पूर्व नये एसडीपीओ राम सागर से सभी का परिचय कराया गया. बैठक में डीएसपी मुख्यालय विरेंद्र चौधरी, एसडीपीओ राम सागर, इंस्पेक्टर रामगढ़ अतीन कुमार, दिनेश पासवान, अनि संजय कुमार, लिलेश्वर महतो, खुर्शीद आलम, मुन्ना सिंह, क्राइम रीडर अर्जूनआदि मिश्रा, सहायक निरंजन सिंह, संजय सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >