रामगढ़ : आदिवासी छात्र संघ का एक प्रतिनिधिमंडल एक जून को रामगढ़ महाविद्यालय रामगढ़ के प्राचार्य डॉ केके पंडित से वार्ता की. वार्ता के दौरान छात्र संघ द्वारा रामगढ़ कॉलेज के बचे हुए जमीन को राज्यपाल के नाम पर करने, एसटी/एससी छात्रावास का निर्माण करने, छात्र-छात्राओं को ड्रेस कोड लागू करने, छात्र-छात्राओं के साथ सभी कर्मी काे अच्छा व्यवहार करने व कर्मियों के साथ छात्र-छात्राओं को सामान्य व्यवहार करने के लिए पहल करने की बात की गयी.
वार्ता में विभावि हजारीबाग संयोजक रमेश रजवार, कॉलेज अध्यक्ष शशि करमाली, सचिव अमरदीप कुमार, राजा करमाली, अशोक मुंडा, किशोर मुंडा, दिलीप कुमार, विक्की मुंडा, दिपी करमाली मौजूद थे.
