देना किसान क्रेडिट कार्ड ऋण शिविर लगा
पतरातू़ : प्रखंड के हफुआ पंचायत अंतर्गत हफुआ में देना कृषि खरीफ महोत्सव 2016 के तहत देना बैंक पतरातू शाखा द्वारा देना किसान क्रेडिट कार्ड ऋण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में अंचल प्रबंधक एडी पाटिल, मुख्य प्रबंधक रांची अमित कुमार, बीडीओ कुमार अभिनव स्वरूप, शाखा प्रबंधक पतरातू प्रिंस हेनरी जोसेफ, कृषि अधिकारी उपस्थित थे.
उनके द्वारा किसानों को कृषि ऋण, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड से होनेवाले फायदों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी. बताया गया कि यह शिविर 16 मई से 31 जुलाई तक चलेगा. किसान इसका लाभ उठा सकते हैं. मौके पर मुखिया बंधन गंझू, एनुल हक, बसंत ठाकुर, शाही इमाम, बैंक के स्नेहा, प्रदीप कुमार, संदीप कुमार समेत कई किसान उपस्थित थे.
