डाड़ी प्रखंड मुख्यालय में नीर चौपाल का आयोजन

डाड़ी प्रखंड मुख्यालय में नीर चौपाल का आयोजन

गिद्दी. डाड़ी प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को नीर चौपाल का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता डाड़ी बीडीओ अनु प्रिया ने की. चौपाल में बताया गया कि हजारीबाग उपायुक्त ने गरमी में संभावित जल संकट से निपटने के लिए नीर वीर व्हाट्सएप चैटबॉट 8757864361 की शुरुआत की है. लोग इस नंबर पर खराब पड़े हैंडपपों की शिकायत घर बैठे दर्ज करा सकते हैं. इसके अलावा 8076635024 नंबर पर भी कॉल कर शिकायत दर्ज करने की सुविधा दी गयी है. चौपाल में अंचलाधिकारी कमलकांत वर्मा, प्रमुख दीपा देवी, उपप्रमुख सुमन देवी, अजीत कुमार तिवारी, मुखिया लखनलाल महतो, अरशी अनवर, सीमा देवी, दासो मरांडी, पंसस रीमा कुमारी, किरण देवी, कनीय अभियंता मणिकांत, बीपीएम आलोक चतुर्वेदी, सुबोध गुप्ता, जलसहिया कंचन देवी, चंचला देवी, हेमंती, बसंती देवी, सीमा देवी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >