पालू पंचायत के मुखिया के साथ मारपीट

कोयला माफिया के लोगों ने गाली-गलौज व मारपीट करते हुए रिवाल्वर निकाल कर सात-आठ राउंड गोलियां भी चलायी तथा जान से मारने की धमकी दी पतरातू : प्रखंड के पालू पंचायत स्थित रोचाप गांव में गुरुवार रात मुखिया गंगाधर महतो के साथ मारपीट की गयी. इस क्रम में फायरिंग भी हुई. इस संबंध में मुखिया […]

कोयला माफिया के लोगों ने गाली-गलौज व मारपीट करते हुए रिवाल्वर निकाल कर सात-आठ राउंड गोलियां भी चलायी तथा जान से मारने की धमकी दी
पतरातू : प्रखंड के पालू पंचायत स्थित रोचाप गांव में गुरुवार रात मुखिया गंगाधर महतो के साथ मारपीट की गयी. इस क्रम में फायरिंग भी हुई. इस संबंध में मुखिया ने पतरातू थाने में आवेदन दिया है.
इसमें कहा गया है कि बीती रात वे रोचाप में गोपाल महतो के घर के पास कुछ लोगों के साथ खड़े थे. तभी टेरपा की ओर से बिना नंबर प्लेट के तीन 709 टर्बो ट्रक बहुत तेजी से आ रहा था. उसे समझाने के ख्याल से रोक कर पूछताछ करने लगे, तो पाया कि तीनों ट्रक पर कोयला लदा है. तभी अचानक पीछे से 15-20 की संख्या में कोयला माफिया के लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे. साथ ही मारपीट भी करने लगे.
इसी क्रम में रिवाल्वर निकाल कर सात-आठ राउंड गोलियां भी चलायी. उनके द्वारा जान से मारने की धमकी दी गयी. साथ ही कहा गया कि हमारी पहुंच नीचे से उपर तक है, तुम्हारी मुखियागिरी निकाल देंगे. इस संबंध में गंगाधर महतो द्वारा कुछ लोगों के विरुद्ध नामजद आवेदन दिया गया है.
इसमें बॉबी साव, चंदन सिंह, मिथिलेश सिंह, रवि मुंडा, टिंकू सिंह का नाम दिया गया है. साथ ही कहा गया है कि कोयला माफियाओं द्वारा गंगाधर महतो, संजय प्रजापति,धनी महतो, बीरबल महतो, राजेंद्र सिंह के साथ मारपीट की गयी. उनके द्वारा गोपाल महतो के घर का भी ताला तोड़ दिया गया है. मामले को लेकर पतरातू पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है.
डीएसपी पहुंचे, मामले की छानबीन की
घटना की सूचना के बाद रामगढ़ डीएसपी विरेंद्र कुमार चौधरी पतरातू थाना पहुंचे. इसके पूर्व उग्र ग्रामीण महिला-पुरुष थाने पहुंच चुके थे. उनके द्वारा कोयला माफियाओं को गिरफतार करने की मांग की जा रही थी. डीएसपी ने मुखिया से मिल कर घटना के संबंध में पूरी जानकारी ली.
उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि मामले में शीघ्र कार्रवाई की जायेगी. इसके बाद ग्रामीण वहां से वापस लौटे. डीएसपी व इंस्पेक्टर दिनेश पासवान से राजनीतिक दल के प्रतिनिधि, जन प्रतिनिधियों ने भी मुलाकात कर मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की.
इसमें भाजपा के अनिल राय, विनोद कुमार साहू, दिलीप सिंह, नागेंद्र सिंह, महेंद्र महतो, विजय सिंह, मुखिया विरेंद्र झा, राहुल रंजन, राजू कुमार, पूर्व मुखिया किशोर कुमार महतो, झाविमो के दुर्गाचरण प्रसाद, सुजीत पटेल, वारिस खान, दिलावर खान, मो शौकत समेत कई लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >