श्रमदान से चहारदीवारी का शुरू किया निर्माण

23 को कैथा में होगा महादेव मंडा का आयोजन रामगढ़ : कैथा महादेव मंडा की जमीन पर चाहरदीवारी निर्माण का काम 19 मई से शुरू किया गया. चाहरदीवारी निर्माण को ग्रामीणों ने श्रमदान के साथ शुरू किया. चाहरदीवारी निर्माण का शिलान्यास आजसू जिला सचिव मनोज कुमार महतो ने किया. मनोज महतो ने कहा कि ग्रामीणों […]

23 को कैथा में होगा महादेव मंडा का आयोजन
रामगढ़ : कैथा महादेव मंडा की जमीन पर चाहरदीवारी निर्माण का काम 19 मई से शुरू किया गया. चाहरदीवारी निर्माण को ग्रामीणों ने श्रमदान के साथ शुरू किया. चाहरदीवारी निर्माण का शिलान्यास आजसू जिला सचिव मनोज कुमार महतो ने किया. मनोज महतो ने कहा कि ग्रामीणों की श्रद्धा इस मंदिर से काफी समय से रही है.
मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सह आजसू छात्र नेता राजेश महतो ने बताया कि 23 मई को मंडा पर्व होगा. मंडा पूजा के उदघाटनकर्ता सह मुख्य अतिथि मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी, विशिष्ट अतिथि जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, 20 सूत्री उपाध्यक्ष तिवारी महतो, आजसू जिला सचिव मनोज महतो व जिला उपाध्यक्ष विमल बुधिया होंगे. चाहरदीवारी शिलान्यास कार्यक्रम में अध्यक्ष राजेश महतो, सचिव संदीप कुमार, कोषाध्यक्ष देवधारी महतो, सह-कोषाध्यक्ष संदीप महतो, अशेश्वर महतो, किस्टो महतो, बहाली महतो, दिलीप महतो, रथो महतो, निर्मल महतो, रतनलाल महतो, भीम महतो, मिथुन कुमार, टीकम, बगैरी महतो सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >