रामगढ़ : शोतोकान कराटे डू फेडरेशन ऑफ इंडिया रामगढ़ शाखा के तत्वावधान में सोमवार को रामगढ़ छावनी फुटबॉल मैदान में विशेष कराटे प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. इसका आयोजन रामगढ़ के चयनित सात कराटेकारों के लिए किया गया. ये सात कराटेकार दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में स्पोटर्स कराटे टीम ऑफ झारखंड को प्रस्तुत करेंगे. झारखंड की टीम में कुल 33 खिलाड़ी शामिल हैं. इससें शोतोकान कराटे की रामगढ़ शाखा के सात खिलाड़ी शामिल हैं. इसमें काजल रानी, कुमकुम श्री, स्नेहा कुमारी, मानसी कुमारी, प्रथम मंडल, अर्पित गुप्ता, व रिशिता सिन्हा शामिल हैं.
चयानित खिलाड़ियों को रामगढ़ शाखा के प्रशिक्षक सेंसी शशि पाण्डेय(ब्लैक बेल्ट फिफ्थ डान), संजय सोनकर व सुमित कुमार (ब्लैक बेल्ट तृतीय डान) ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए कई महत्वपूर्ण जानकारी दी. प्रशिक्षक सेंसी शशि पाण्डेय ने बताया की कराटेकारों की तैयारी पूरी हो चुकी है. साथ ही उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा की प्रतियोगिता में इनका प्रदर्शन बेहतर रहेगा.
उक्त प्रतियोगिता 19 मई से प्रारंभ होगी इसके लिये रामगढ़ की टीम 17 मई को रवाना होगी. कराटेकारों को शुभकामना देने वालों में रणंजय कुमार कुंटू, शांतनु मिश्रा, मनजी सिंह, सज्जन पारीक, पवन प्रताप सिंह, मृत्युंजन केशरी, धनंजय कुमार पुटूस, सरफराज विक्की, गौरीशंकर दांगी, चंद्रशेखर राम करमाली, विनय रंजन, चंदन साहनी, सुमित सिंह, युक्ति राणा, रिव सोरेन समेत शहर के गण्यमान्य लोग शामिल हैं.
