रिवॉल्वर की नोंक पर 60 हजार की लूट

गोला़ : गोला थाना क्षेत्र के रायपुरा रेलवे फाटक के समीप अपराधियों ने रिवाल्वर की नोंक पर एक एजेंट से 60 हजार रुपये लूट लिये. बताया जाता है कि एसकेएस फाइनेंस प्राइवेट कंपनी का एजेंट रामकुमार महतो मोटरसाइकिल से रायपुरा से तगादा कर आ रहा था. इस दौरान आपाची मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधियों ने […]

गोला़ : गोला थाना क्षेत्र के रायपुरा रेलवे फाटक के समीप अपराधियों ने रिवाल्वर की नोंक पर एक एजेंट से 60 हजार रुपये लूट लिये. बताया जाता है कि एसकेएस फाइनेंस प्राइवेट कंपनी का एजेंट रामकुमार महतो मोटरसाइकिल से रायपुरा से तगादा कर आ रहा था.
इस दौरान आपाची मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधियों ने रिवाल्वर की नोंक पर एजेंट से 60 हजार नगद, दो मोबाइल, एक टैब आदि लूट ली. बताया जाता है कि दोनों अपराधी चेहरा ढके हुए थे. इसकी जानकारी एजेंट ने गोला थाना में दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. कुछ दिन पूर्व रामगढ़ – बोकारो मार्ग के मुरुबंदा के समीप से भी लगभग छह लाख व छत्तर के समीप साढ़े तीन लाख की लूट अपराधी कर चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >