शाम चार बजे ही छाया घुप्प अंधेरा
बारिश के दौरान ओले भी पड़े
लोगों को गरमी से मिली राहत
रामगढ़ : प्रचंड गरमी झेल रहे रामगढ़ शहर समेत जिला वासियों को मंगलवार शाम राहत मिली. मंगलवार शाम चार बजे तेज हवा के साथ लगभग एक घंटे तक तेज बारिश हुई. संध्या चार बजे पूरे क्षेत्र में घुप्प अंधेरा छा गया था. बारिश के क्रम में ओले भी पड़े. ओले के आकार बड़े नहीं थे. इसलिए रामगढ़ शहर में ओलों से कोई नुकसान की खबर नहीं है.
ज्ञात हो कि विगत एक माह से प्रचंड गरमी झेल रहे लोग बारिश होने की आस में थे. जो आज पूरी हुई. हवा और बारिश की वजह से पूरे शहर की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गयी. जो घंटो बाद सामान्य हो पायी.
