रामगढ़ : एसपी रामगढ़ के निर्देश पर दो मई को रामगढ़ थाना परिसर के गेट पर एक पनशाला का उदघाटन किया गया. रामगढ़ थाना के इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी गोपीनाथ तिवारी ने आम लोगों को पानी पिला कर पनशाला का उदघाटन किया. मौके पर थाना प्रभारी ने कहा कि भीषण गर्मी से सभी व्याकुल हैं. रामगढ़ थाना में आनेवाले व डाकघर के समीप होने के कारण आम लोगों को इस पनशाला से काफी राहत मिलेगी. पनशाला में शुद्ध पेयजल घड़ा में मिलेगा. मौके पर ओमप्रकाश सिंह, राजेश ओझा, नाजिश सहित थाना के कई पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे.
रामगढ़ थाना में खुली पनशाला
रामगढ़ : एसपी रामगढ़ के निर्देश पर दो मई को रामगढ़ थाना परिसर के गेट पर एक पनशाला का उदघाटन किया गया. रामगढ़ थाना के इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी गोपीनाथ तिवारी ने आम लोगों को पानी पिला कर पनशाला का उदघाटन किया. मौके पर थाना प्रभारी ने कहा कि भीषण गर्मी से सभी व्याकुल हैं. […]
