कुंवर सिंह का जज्बा अनुकरणीय

रामगढ़ : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा रामगढ़ जिला इकाई के तत्वावधान में शनिवार को 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के योद्धा बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती विजयोत्सव समारोह के रूप में मनाया गया. विजयोत्सव समारोह नयीसराय स्थित भानू प्रताप सिंह स्मृति भवन में आयोजित किया गया था. इसके मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता कुमार […]

रामगढ़ : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा रामगढ़ जिला इकाई के तत्वावधान में शनिवार को 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के योद्धा बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती विजयोत्सव समारोह के रूप में मनाया गया. विजयोत्सव समारोह नयीसराय स्थित भानू प्रताप सिंह स्मृति भवन में आयोजित किया गया था. इसके मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता कुमार महेश सिंह व विशिष्ट अतिथि रामगढ़ के सीएस डाॅ सुनील कुमार सिंह थे.

इस मौके पर कुमार महेश सिंह ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह के आदर्श आज भी प्रासांगिक हैं. उन्होंने 80 वर्ष के उम्र में देश प्रेम का जो हौसला व जज्बा दिखाया, वह आज भी देशवासियों के लिए
अनुकरणीय है.
उन्होंने बाबू कुंवर सिंह के आदर्शों पर चलते हुए देश के लिए तन-मन-धन न्योछावर करने की अपील की. सीएस डॉ सुनील कुमार सिंह ने कहा कि देश के वर्तमान हालात में हर किसी को बाबू वीर कुंवर सिंह के देशप्रेम की भावना से प्रेरणा लेकर देश सेवा करने की अपील की. समारोह को सीपी संतन, मिथिलेश सिंह, कर्णप्रताप सिंह, डाॅ अनिल सिंह समेत कई लोगों ने संबोधित किया.
कार्यक्रम का संचालन प्रो आलोक कुमार सिंह ने किया. विजयोत्सव समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा बाबू वीर कुंवर सिंह के चित्र के समक्ष दीप जला कर किया गया. अतिथियों का स्वागत बुके प्रदान कर किया गया. साथ ही अतिथियों को पगड़ी व तलवार प्रदान कर सम्मानित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >