ईमानदारी से ससमय काम करने की शपथ

रामगढ़ : जिला समाहरणालय रामगढ़ के सभागार में सिविल सेवा दिवस पर पदाधिकारी व कर्मियों को सुशासन प्रतिज्ञा की शपथ उपायुक्त ए दोड्डे ने दिलायी. शपथ में सुशासन एवं जनहित के प्रति धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए कुशलता एवं ईमानदारी से ससमय कार्य करने की प्रतिबद्धता जतायी गयी. […]

रामगढ़ : जिला समाहरणालय रामगढ़ के सभागार में सिविल सेवा दिवस पर पदाधिकारी व कर्मियों को सुशासन प्रतिज्ञा की शपथ उपायुक्त ए दोड्डे ने दिलायी. शपथ में सुशासन एवं जनहित के प्रति धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए कुशलता एवं ईमानदारी से ससमय कार्य करने की प्रतिबद्धता जतायी गयी. इस अवसर पर उपायुक्त ए दोड्डे, जिला योजना पदाधिकारी कृष्णनंदन, एनडीसी संजय कुमार, डीडब्लूओ रमेश चौबे, एलएस रमेश प्रसाद सिंह, मजिस्ट्रेट सुनील सिंह, प्रधान सहायक रंजन शर्मा सहित समाहरणालय के कर्मी मौजूद थे.
सुशासन यात्रा : सिविल सेवा दिवस के उपलक्ष्य में पतरातू प्रखंड परिसर से सुशासन यात्रा निकाली गयी. प्रधान सचिव कार्मिक व प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग झारखंड के निर्देश के आलोक में उपायुक्त रामगढ़ के आदेशानुसार यह आयोजन किया गया. इस क्रम में सुशासन व जनहित के प्रति नागरिकों को प्रेरित किया गया. साथ ही सरकारी सेवाओं की उपलब्धता के लिए संकल्प लिया गया. मौके पर प्रखंड कार्यालय के कर्मी शशि भूषण प्रसाद व पंचायत सेवक नरेश प्रसाद को पिछले वर्ष में श्रेष्ठ कार्य के लिए योग्य सरकारी सेवक सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट के लिए उपायुक्त से अनुशंसा की गयी. इसमें बीडीओ कुमार अभिनव स्वरूप, सीओ रितेश जायसवाल, चिकित्सक समेत प्रखंड, अंचल, जल स्वच्छता विभाग के कर्मी शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >