…नववर्ष पर हजारों करते है मां छिन्नमस्तिके की पूजा फोटो फाइल : 9 चितरपुर डी , ई, एफ- संगम स्थल पर नौका विहार का आनंद लेते व मां छिन्नमस्तिका मंदिर, स्वर्णरेखा नदी हजारों लोग रजरप्पा मंदिर में शीश नवाते हैं साल के पहले दिन हेडलाइन…आस्था का केंद्र ही नहीं, पिकिनक स्पॉट भीरजरप्पा. वर्ष 2015 समाप्त होने को है. नववर्ष का आगमन अब कुछ ही दिन बाद होगा. इसे लेकर अभी से ही लोगों द्वारा पिकनिक मनाने की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है. युवा वर्ग पिकनिक स्पॉट में घूमने और मजा लेने के लिए जगह का चयन करने में जुटे गये हैं. पिकनिक स्पॉट के लिए देश भर में रजरप्पा मंदिर प्रसिद्ध है. यहां दामोदर व भैरवी नदी का संगम स्थल है. यहां झरना की तरह दामोदर से पानी गिरते रहता है. यहां मां छिन्नमस्तिके देवी की मूर्ति स्थापित है. यहां प्रत्येक वर्ष दूर-दराज से एक जनवरी को हजारों लोग पहुंचते हैं और मां छिन्नमस्तिके की पूजा-अर्चना कर दर्शन करते है. लोग पिकनिक का आनंद लेते हैं आैर नौका विहार का आनंद लेते हैं. इस तरह पहुंचे रजरप्पा : रामगढ़ जिला मुख्यालय से यहां की दूरी 25 किमी है. चितरपुर प्रखंड मुख्यालय से 10 किमी की दूरी है. रजरप्पा थाना से आठ किमी है. यहां पर्यटकों को खाने के लिए होटल की सुविधा है. यहां ठहरने की व्यवस्था नहीं है. चितरपुर में दो-तीन होटल हैं, जहां पर्यटक रुक सकते हैं. रजरप्पा मंदिर रामगढ़ – बोकारो सड़क मार्ग से होते हुए चितरपुर व गोला होकर पहुंचा जा सकता है. सुरक्षा के दृष्टिकोण से भीड़ – भाड़ के दिनों में पुलिस गश्त होती है. यहां दिसंबर से लेकर जनवरी तक पर्यटकों का तांता लगे रहता है. नजदीकी रेलवे स्टेशन रामगढ़, गोला, मायल व बड़कीपोना है. गोला का स्वर्णरेखा व भैरवी नदी भी है प्रसिद्ध : पिकनिक मनाने के लिए गोला के समीप स्वर्णरेखा नदी और भैरवी नदी भी मनोरम स्थल है. यहां पिकनिक मनाने के लिए दूर-दराज से सैकड़ों लोग पहुंचते हैं. गोला के धारा फॉल भी लोग पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते हैं. उधर, चितरपुर के कोचीनाला, बामनधारा, भेड़ा नदी, बड़कीपोना पर्वत धाम, दामोदर नदी के किनारे मंगरी ढीपा सहित कई स्थानों में भी पिकनिक मनाने सैकड़ों लोग पहुंचते हैं.
...नववर्ष पर हजारों करते है मां छन्निमस्तिके की पूजा
…नववर्ष पर हजारों करते है मां छिन्नमस्तिके की पूजा फोटो फाइल : 9 चितरपुर डी , ई, एफ- संगम स्थल पर नौका विहार का आनंद लेते व मां छिन्नमस्तिका मंदिर, स्वर्णरेखा नदी हजारों लोग रजरप्पा मंदिर में शीश नवाते हैं साल के पहले दिन हेडलाइन…आस्था का केंद्र ही नहीं, पिकिनक स्पॉट भीरजरप्पा. वर्ष 2015 समाप्त […]
