फ्लैग-रजरप्पा के रेलवे लाइन में नहीं है फाटक हेडिंग- जान जोखिम में डाल कर करते हैं पार गोला में है बिना फाटक के कई रेलवे क्रासिंग फोटो फाइल : 9 चितरपुर ए , बी रेलवे क्रॉसिंग में नहीं है फाटक एवं गोला के कोरांबे के विजयडीह स्थित रेलवे क्रॉसिंगरजरप्पा/गोला. मुरी – बरकाकाना व रजरप्पा रेलखंड के रजरप्पा प्रोजेक्ट के समीप रेलवे क्रॉसिंग है. इससे होकर प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग आवागमन करते हैं. इस क्रॉसिंग से मोटरसाइकिल एवं चार पहिये वाहन भी गुजरते हैं. लेकिन अबतक इस क्रॉसिंग में फाटक नहीं बनाया गया है. इससे यहां हमेशा दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है. जानकारी के अनुसार, इस क्रॉसिंग से होकर प्रतिदिन हजारों छात्र-छात्राएं पैदल, मोटरसाइकिल व स्कूल बस सहित विभिन्न वाहनों से डीएवी पब्लिक स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर, राज बल्लभ उच्च विद्यालय सांडी, चितरपुर सहित कई विद्यालय जाते और आते हैं. इस क्रॉसिंग से होकर प्रतिदिन सैकड़ों कर्मी रजरप्पा वाशरी व प्रोजेक्ट काम करने के लिए पहुंचते हैं. रजरप्पा प्रोजेक्ट के लोगों को भी इसी क्रॉसिंग को पार कर गोला, पेटरवार, बोकारो व धनबाद जाना पड़ता है. उधर, रामगढ़ की ओर से रजरप्पा मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी इस रेलवे क्रॉसिंग से होकर गुजरना पड़ता है. यहां फाटक नहीं होने के कारण इस क्रॉसिंग से आवागमन करने वाले लोग खतरे से बाहर नहीं है. उधर, मुरी-बरकाकना रेलखंड में भी कई रेलवे क्रॉसिंग बिना फाटक है. जानकारी के अनुसार, गोला कोरांबे के विजयडीह के समीप रेलवे क्रॉसिंग है. यहां फाटक नहीं लगाया गया है. इस क्रॉसिंग से होकर प्रतिदिन छोटे – छोटे बच्चे, मोटरसाइकिल व चार पहिये वाहन गुजरते हैं. जानकारी के अनुसार, इस क्रॉसिंग से होकर झारखंड के लोग बंगाल व बंगाल के लोग झारखंड आवागमन करते हैं. इसके बावजूद यहां फाटक नहीं लगाया गया है. इस मार्ग से टाटा – बरकाकाना, आद्रा – बरकाकाना पैसेंजर वाहन के अलावा कई एक्सप्रेस व मालगाड़ी चलती है. ऐसे में बिना फाटक के रेलवे क्रॉसिंग से गुजरना खतरे से खाली नहीं है. अंधेरे में रहता है क्रॉसिंग : रजरप्पा प्रोजेक्ट एवं गोला कोरांबे के विजयडीह में जिस जगह पर रेलवे क्रॉसिंग है, वह क्षेत्र अंधेरे में डूबा रहता है. इसे पार कर लोग आवागमन करते हैं. अंधेरे के साथ – साथ रेलवे लाइन के दोनों ओर पेड़, पौधों व झाड़ियों से पटा है. इसके कारण भी लोगों को रेल आने की आहट नहीं मिल पाती है. लोग जब रेलवे क्रॉसिंग के समीप पहुंचते है, तो उन्हें पता चलता है कि रेलवे लाइन में ट्रेन चल रही है.
फ्लैग-रजरप्पा के रेलवे लाइन में नहीं है फाटक
फ्लैग-रजरप्पा के रेलवे लाइन में नहीं है फाटक हेडिंग- जान जोखिम में डाल कर करते हैं पार गोला में है बिना फाटक के कई रेलवे क्रासिंग फोटो फाइल : 9 चितरपुर ए , बी रेलवे क्रॉसिंग में नहीं है फाटक एवं गोला के कोरांबे के विजयडीह स्थित रेलवे क्रॉसिंगरजरप्पा/गोला. मुरी – बरकाकाना व रजरप्पा रेलखंड […]
