लीड) घर से लेकर खदान तक सुरक्षा को दें प्राथमिकता 9बीएचयू-9-बैठक में उपस्थित अधिकारी व सुरक्षा बोर्ड के सदस्य.सौंदा डी में बरका-सयाल द्विपक्षीय खान सुरक्षा समिति की बैठक.भुरकुंडा. घर से लेकर खदान तक सुरक्षा को हर वक्त प्राथमिकता दें. इस विषय को अपनी आदत में शुमार करें. उक्त बातें रांची मुख्यालय के जीएम (सेफ्टी) पीके ब्रांबे ने कही. वे बुधवार को सौंदा डी स्थित गुलमोहर क्लब में आयोजित सीसीएल बरका-सयाल के द्विपक्षीय खान सुरक्षा समिति की बैठक में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि कार्य के दौरान सुरक्षा बिंदुओं को किसी भी कीमत पर अनदेखी करना खतरनाक साबित हो सकता है. प्रबंधन भी समय-समय पर जागरूकता अभियान के माध्यम से वर्करों को सुरक्षा पहलुओं की जानकारी देता है. जीएम प्रकाश चंदा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति एक-दूसरे को सुरक्षा बिंदुओं का पालन करने के लिए प्रेरित करे. कहा कि प्रक्षेत्र के सभी अधिकारी व कर्मी इस मसले पर गंभीर हैं. यही वजह है कि हमारे प्रक्षेत्र में दुर्घटना का स्तर लगभग शून्य है. बैठक की अध्यक्षता कर रहे सीसीएल सेफ्टी बोर्ड के सदस्य उदय सिंह ने कहा कि सड़क से लेकर खदान तक सभी लोगों को सुरक्षा को पहली प्राथमिकता देनी चाहिए. खदानों में मजदूरों को सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए. यदि सभी लोग इसका पालन करेंगे, तो वह दुर्घटना को दूर रख सकते हैं. बैठक में आइएसओ पीके सिंह, एसएन ठाकुर, वीसी बोस ने भी अपनी बात रखी. बैठक में खान सुरक्षा को बेहतर करने को लेकर, लाइट की व्यवस्था, नियमानुसार ब्लास्टिंग करने, असुरक्षित स्थानों पर मजदूरों को नहीं भेजने, सुरक्षा बिंदुओं का पालन सुनिश्चित करना, सुरक्षा के साथ उत्पादन कार्य करना, ट्रांसपोर्टिंग में ओवरलोडिंग को बंद करने के अलावा ठेका मजदूरों को निर्धारित सुविधाएं व वेतन देने पर चर्चा की गयी. बैठक में केपी सिंह, एस अंसारी, सैयद विलायतुल्लाह, पीके सिन्हा, केएम शर्मा, एएन सिंह, सुधीर सिन्हा, रंजीत सिंह, ए खान, अरविंद मंडल, अनुराग कुमार, अशोक शर्मा, श्याम नंदन प्रसाद, शशिभूषण सिंह, संजय वर्मा, अशोक कुमार, संजु मेहता, संजय यादव आदि उपस्थित थे.
लीड) घर से लेकर खदान तक सुरक्षा को दें प्राथमिकता
लीड) घर से लेकर खदान तक सुरक्षा को दें प्राथमिकता 9बीएचयू-9-बैठक में उपस्थित अधिकारी व सुरक्षा बोर्ड के सदस्य.सौंदा डी में बरका-सयाल द्विपक्षीय खान सुरक्षा समिति की बैठक.भुरकुंडा. घर से लेकर खदान तक सुरक्षा को हर वक्त प्राथमिकता दें. इस विषय को अपनी आदत में शुमार करें. उक्त बातें रांची मुख्यालय के जीएम (सेफ्टी) पीके […]
