साईं दरबार का स्थापना दिवस मना बरकाकाना़ मसमोहना गांव स्थित साईं दरबार में बुधवार को चौथा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. पंडित रघुवंश गिरी ने साईं की प्रतिमा का स्नान कराया. इसके बाद वैदिक मंत्रों के बीच पूजा की गयी. सामूहिक हवन के बाद भंडारे का प्रसाद बांटा गया. मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी. इस अवसर पर मुकेश बेदिया, जितेंद्र बेदिया, राजकुमार बेदिया, रामेश्वर बेदिया, गणेश गिरी, शिव कुमार पासवान, महाकांत मिश्रा आदि उपस्थित थे.
साईं दरबार का स्थापना दिवस मना
साईं दरबार का स्थापना दिवस मना बरकाकाना़ मसमोहना गांव स्थित साईं दरबार में बुधवार को चौथा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. पंडित रघुवंश गिरी ने साईं की प्रतिमा का स्नान कराया. इसके बाद वैदिक मंत्रों के बीच पूजा की गयी. सामूहिक हवन के बाद भंडारे का प्रसाद बांटा गया. मौके पर श्रद्धालुओं की भारी […]
