कुजू पुलिस ने चोर को पकड़ा

कुजू : कुजू चौक के समीप मंगलवार को बैटरी चोर को पकड़ कर ग्रामीणों ने कुजू पुलिस के हवाले कर दिया. जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त डंपर (जेएच02एक्स/6863) को पुलिस ने मसजिद के समीप रखा था. मौके का लाभ उठा कर तीन चोर डंपर का बैटरी चुरा रहे थे. लोगों की नजर चोरों पर पड़ी. एक […]

कुजू : कुजू चौक के समीप मंगलवार को बैटरी चोर को पकड़ कर ग्रामीणों ने कुजू पुलिस के हवाले कर दिया. जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त डंपर (जेएच02एक्स/6863) को पुलिस ने मसजिद के समीप रखा था. मौके का लाभ उठा कर तीन चोर डंपर का बैटरी चुरा रहे थे. लोगों की नजर चोरों पर पड़ी.
एक चोर को लोगों ने पकड़ लिया. जबकि उसके दो साथी भागने में सफल रहे. पकड़ा गया चोर रामगढ़ निवासी ने बताया कि उसके दो अन्य साथी भी उसके साथ थे. पुलिस ने बैटरी को जब्त करते हुए चोर को ओपी ले आयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >