वार्ता के बाद आवागमन शुरू

वार्ता के बाद आवागमन शुरूरेल प्रबंधन के साथ गामीणों की हुई वार्ता अारअोबी (आरयूवी) के लिए राज्य सरकार को पत्र भेजने की बात स्वीकृति मिलने पर कार्य शुरू होगा परिजनों को मुआवजा देने व अन्य मांगों को लेकर मुख्यालय को प्रस्ताव पत्र भेजा जायेगा भदानीनगर. रेल हादसे में मारे गये 14 लोगों को मुआवजा, ओवरब्रिज […]

वार्ता के बाद आवागमन शुरूरेल प्रबंधन के साथ गामीणों की हुई वार्ता अारअोबी (आरयूवी) के लिए राज्य सरकार को पत्र भेजने की बात स्वीकृति मिलने पर कार्य शुरू होगा परिजनों को मुआवजा देने व अन्य मांगों को लेकर मुख्यालय को प्रस्ताव पत्र भेजा जायेगा भदानीनगर. रेल हादसे में मारे गये 14 लोगों को मुआवजा, ओवरब्रिज आैर रेलवे फाटक की मांग को लेकर मंगलवार की सुबह से ही घटनास्थल पर स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया था. इसके कारण यातायात पूरी तरह बाधित रही. मंगलवार देर रात भुरकुंडा स्टेशन पर स्थानीय लोगों व रेल प्रबंधन के साथ वार्ता हुई. वार्ता में धनबाद के डीआरएम बीबी सिंह ने स्थानीय लोगों को आवेदन दिया. इसमें अारअोबी (आरयूवी) के लिए राज्य सरकार को पत्र भेजने की बात कही गयी. स्वीकृति मिलने पर कार्य शुरू कर दिया जायेगा. वहीं, मारे गये परिजनों को मुआवजा देने व अन्य मांगों को लेकर मुख्यालय को प्रस्ताव पत्र भेजा जायेगा. इसके बाद यातायात चालू कर दिया गया. वार्ता में एडीआरएम अखिलेश पांडेय, डीएसपी वीरेंद्र चौधरी, एसडीअो ए अली, बीडीअो, सीअो सहित नारायण चंद्र भौमिक, कुमार महेश सिंह, दर्शन गंझू, प्रेमनाथ साहू, आजाद अंसारी, जगतार सिंह, देवेंद्र सिंह, भोला सिंह कुशवाहा आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >