चुट्टूपालू घाटी में लगेगी स्ट्रीट लाइट दुर्घटना रोकने के लिए डीसी ने की बैठक पटेल चाैक पर ग्राडियन एक्सपेक्टर का होगा निर्माण फोटो फाइल 8आर-ई-बैठक में उपायुक्त व अन्य अधिकारी.रामगढ़. चुट्टूपालू घाटी फोर लेन सड़क निर्माण के बाद घाटी में दुर्घटनाओं में हुई वृद्धि को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा दुर्घटना को रोकने की दिशा में कार्रवाई की जा रही है. इस क्रम में मंगलवार को उपायुक्त ए दोड्डे की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें डीसी व एनएचएआइ के अधिकारी शामिल हुए. विचार-विमर्श के बाद उपायुक्त ने बताया कि चुट्टूपालू घाटी में स्ट्रीट लाइट लगायी जायेगी. वाहनों की रफ्तार कम करने के लिए रबर ब्रेकर लगाया जायेगा. कुछ जगहों पर सड़कों को चौड़ा भी किया जायेगा. रामगढ़ शहर को फोर लेन से जोड़ने वाले चौक पटेल चौक पर होनेवाली दुर्घटनाओं को देखते हुए ग्राडियन एक्स्पेक्टर का निर्माण करने का निर्णय लिया गया. रामगढ़ से रांची जानेवाले वाहन फोर के नीचे से फोर लेन पार कर काफी दूर जाकर फोर लेन पर जायेंगे. वहीं, रांची से रामगढ़ आनेवाले वाहन भी चौक के काफी पहले से ही लूप सड़क पकड़ कर रामगढ़ सड़क पर जायेंगे.
चुट्टूपालू घाटी में लगेगी स्ट्रीट लाइट
चुट्टूपालू घाटी में लगेगी स्ट्रीट लाइट दुर्घटना रोकने के लिए डीसी ने की बैठक पटेल चाैक पर ग्राडियन एक्सपेक्टर का होगा निर्माण फोटो फाइल 8आर-ई-बैठक में उपायुक्त व अन्य अधिकारी.रामगढ़. चुट्टूपालू घाटी फोर लेन सड़क निर्माण के बाद घाटी में दुर्घटनाओं में हुई वृद्धि को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा दुर्घटना को रोकने की दिशा […]
