उरीमारी के चार अधिकारियों को दी विदाई

उरीमारी के चार अधिकारियों को दी विदाई 8बीएचयू-30-विदाई समारोह में उपस्थित लोग.उरीमारी. बरका-सयाल क्षेत्र के उरीमारी ओसीपी में कार्यरत चार अधिकारियों के स्थानांतरण के बाद मंगलवार को पोटंगा स्थित वर्कशॉप में समारोह आयोजित कर विदाई दी गयी. यहां कार्यरत जितेंद्र कुमार का अरगड्डा, एसके तिवारी को अमलो, एसके श्रीवास्तव का सिरका व आइ हक का […]

उरीमारी के चार अधिकारियों को दी विदाई 8बीएचयू-30-विदाई समारोह में उपस्थित लोग.उरीमारी. बरका-सयाल क्षेत्र के उरीमारी ओसीपी में कार्यरत चार अधिकारियों के स्थानांतरण के बाद मंगलवार को पोटंगा स्थित वर्कशॉप में समारोह आयोजित कर विदाई दी गयी. यहां कार्यरत जितेंद्र कुमार का अरगड्डा, एसके तिवारी को अमलो, एसके श्रीवास्तव का सिरका व आइ हक का स्थानांतरण करमा प्रोजेक्ट में हुआ है. उरीमारी के पीओ प्रशांत वाजपेयी ने अधिकारियों को उपहार देकर सम्मानित किया. श्री वाजपेयी ने कहा कि स्थानांतरित अधिकारियों ने उरीमारी के उत्पादन को बढ़ाने समेत अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वहन ईमानदारी से किया है. मौके पर कोलियरी मैनेजर आनंद प्रकाश, विजय सिंह, एनपी सिंह, विजय कुमार, एके सिंह, आरएस राय, सतीश कुमार, जे प्रकाश, सतीश मिश्रा, सुधीर सिंह, धनंजय सिंह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >