दुर्घटना में मतदानकर्मी घायल

दुर्घटना में मतदानकर्मी घायल मांडू.मांडू थाना क्षेत्र के रिलायंस पेट्रोल पंप स्थित एनएच 33 में गुरुवार को सड़क दुर्घटना में मतदानकर्मी घायल हो गया. घायल मतदानकर्मी को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी मांडू लाया गया. चिकित्सा प्रभारी डॉ अशोक राम ने इलाज कर रांची रिम्स रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार, घायल का नाम संतोष […]

दुर्घटना में मतदानकर्मी घायल मांडू.मांडू थाना क्षेत्र के रिलायंस पेट्रोल पंप स्थित एनएच 33 में गुरुवार को सड़क दुर्घटना में मतदानकर्मी घायल हो गया. घायल मतदानकर्मी को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी मांडू लाया गया. चिकित्सा प्रभारी डॉ अशोक राम ने इलाज कर रांची रिम्स रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार, घायल का नाम संतोष कुमार सिंह बताया जाता है. घायल मतदानकर्मी मांडू परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में अपना योगदान देकर मोटरसाइकिल (जेएच 01एएच/4928) से घर लौट रहा था. इसी बीच पेट्रोल पंप के समीप अनियंत्रित होकर डिवाइडर में धक्का मार दिया. इससे मतदानकर्मी काे चोट लगी. निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ जयकुमार राम ने इलाज के लिए एक हजार रुपये देकर रिम्स भेजा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >