जिप प्रत्याशी दुष्यंत ने निकाली रैली

जिप प्रत्याशी दुष्यंत ने निकाली रैली2 घाटो -8 जन संपर्क अभियान में जिप सदस्य प्रत्याशी दुष्यंत पटेल घाटोटांड़. मांडू भाग दो के जिला परिषद सदस्य पद के उम्मीदवार दुष्यंत पटेल ने बुधवार को समर्थकों के साथ रैली निकाली. इसमें पूर्व विधायक खीरू महतो भी शामिल हुए. रैली ईचाकडीह, केदला उत्तरी, लईयो आदि विभिन्न पंचायतों के […]

जिप प्रत्याशी दुष्यंत ने निकाली रैली2 घाटो -8 जन संपर्क अभियान में जिप सदस्य प्रत्याशी दुष्यंत पटेल घाटोटांड़. मांडू भाग दो के जिला परिषद सदस्य पद के उम्मीदवार दुष्यंत पटेल ने बुधवार को समर्थकों के साथ रैली निकाली. इसमें पूर्व विधायक खीरू महतो भी शामिल हुए. रैली ईचाकडीह, केदला उत्तरी, लईयो आदि विभिन्न पंचायतों के दर्जनों गांव-मुहल्ले से गुजरी. दुष्यंत पटेल ने अपने पक्ष में वोट मांगा. मतदाताओं को भरोसा दिलाया कि चुनाव जीत कर क्षेत्र का संपूर्ण विकास करेंगे. मांडू प्रखंड का पुनर्गठन कर केदला घाटो को मिला कर नया प्रखंड बनायेंगे. जनसंपर्क अभियान में राजू महतो , हरिचरण प्रसाद सिन्हा, विनोद रजवार, माणिक चंद साव, सतीश कुमार, उमेश रजवार, शिव शर्मा, सूरज मुर्मू ,अशोक चौबे, सोना राम मांझी, सुदलू घासी, ललीत कुमार प्रमोद महतो आदि शामिल थे .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >