बाइक व स्कूटी टकरायी, चार घायल

बाइक व स्कूटी टकरायी, चार घायलअरगड्डा . अरगड्डा चपरी मोड़ पर रविवार की दोपहर स्कूटी (जेएच 01एच-9666) व होंडा मोटरसाईिकल (जेएच 10 एयू-8660) के बीच सीधी टक्कर हो गयी. घटना में स्कूटी सवार कंजगी निवासी झलकू घांसी, उनकी पत्नी व मोटरसाइकिल सवार बुधबाजार रिवर साइड निवासी लाडला व उसका साथी घायल हो गया. झलकू अपनी […]

बाइक व स्कूटी टकरायी, चार घायलअरगड्डा . अरगड्डा चपरी मोड़ पर रविवार की दोपहर स्कूटी (जेएच 01एच-9666) व होंडा मोटरसाईिकल (जेएच 10 एयू-8660) के बीच सीधी टक्कर हो गयी. घटना में स्कूटी सवार कंजगी निवासी झलकू घांसी, उनकी पत्नी व मोटरसाइकिल सवार बुधबाजार रिवर साइड निवासी लाडला व उसका साथी घायल हो गया. झलकू अपनी पत्नी के साथ अरगड्डा बाजार जा रहेे थे. दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से केंद्रीय चिकित्सालय नयीसराय अस्पताल पहुंचाया गया. जहां से बेहतर इलाज के लिए झलकू को रिम्स रेफर किया गया. उनकी पत्नी का इलाज नयीसराय में किया जा रहा है. मोटरसाइकिल सवार युवकों को मामूली चोट आयी है. पुलिस को घटना की सूचना दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >