कृषि में सुधार कराना प्राथमिकता : नरेश

कृषि में सुधार कराना प्राथमिकता : नरेश फोटो फाइल संख्या 29 कुजू एलएल: जनसंपर्क करते कुजू.गांवों में शिक्षा, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य एवं कृषि में सुधार कराना मेरा मुख्य उद्देश्य है. उक्त बातें मांडू प्रखंड भाग संख्या तीन के जिप प्रत्याश नरेश महतो ने कही. नरेश महतो ने समर्थकों के साथ कुजू कोलियरी, बुमरी, चपरी, कंजगी, […]

कृषि में सुधार कराना प्राथमिकता : नरेश फोटो फाइल संख्या 29 कुजू एलएल: जनसंपर्क करते कुजू.गांवों में शिक्षा, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य एवं कृषि में सुधार कराना मेरा मुख्य उद्देश्य है. उक्त बातें मांडू प्रखंड भाग संख्या तीन के जिप प्रत्याश नरेश महतो ने कही. नरेश महतो ने समर्थकों के साथ कुजू कोलियरी, बुमरी, चपरी, कंजगी, कारीमाटी आदि गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने कहा कि जिला परिषद के अंतर्गत आनेवाली सभी सरकारी सुविधाओं को क्षेत्र में लागू कराना मेरा प्रयास होगा. अभियान में राहुल झा, ओम प्रकाश, दीपू झा, टीनू महतो, संजय महतो, संदीप महतो, सन्नी कुमार, नरेश पटेल, संदीप पटेल, पवन सिंह, राजेंद्र कुमार, आदित्य सिंह, सुरेंद्र अगरिया, जीतेंद्र अगरिया, कुलदीप महतो, परमेश्वर ठाकुर, राधे ठाकुर, सुरेश महतो, गुड्डू करमाली, किशुन आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >