मारपीट व छिनतई का आरोप, रपट

मारपीट व छिनतई का आरोप, रपट कुजू. पोचरा निवासी कामेश्वर यादव ने मारपीट एवं छिनतई को लेकर कुजू ओपी में आवेदन दिया है. आवेदन में कहा गया है कि -शुक्रवार की संध्या वे पैंकी से घर लौट रहे थे. इसी बीच रास्ते में चावल से लदा ट्रक पलटा हुआ था. रपट में कहा गया है […]

मारपीट व छिनतई का आरोप, रपट कुजू. पोचरा निवासी कामेश्वर यादव ने मारपीट एवं छिनतई को लेकर कुजू ओपी में आवेदन दिया है. आवेदन में कहा गया है कि -शुक्रवार की संध्या वे पैंकी से घर लौट रहे थे. इसी बीच रास्ते में चावल से लदा ट्रक पलटा हुआ था. रपट में कहा गया है कि- यहां पहले से खड़ा पोचरा निवासी अर्जुन यादव (पिता कांशी यादव) बड़े भाई का नाम लेकर गाली गलौज कर रहा था. मैंने जब पूछने की कोशिश की, तो अर्जुन यादव व उनके परिवार के महावीर यादव, अजीत यादव व पवन यादव ने मेरे साथ मारपीट की. साथ ही मेरे पैकेट से 35 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया. साथ ही जान से मारने की धमकी दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >