भुरकुंडा गुरुद्वारा के समीप के ट्रांसफॉर्मर जलने से कॉलोनी व बाजार में अंधेरा

भुरकुंडा गुरुद्वारा के समीप के ट्रांसफॉर्मर जलने से कॉलोनी व बाजार में अंधेरा

भुरकुंडा. भुरकुंडा गुरुद्वारा के समीप ट्रांसफॉर्मर अत्यधिक लोड के कारण जल गया है. ट्रांसफॉर्मर में काफी देर तक आग लगी रही. ट्रांसफॉर्मर जलने के कारण संबंधित क्षेत्र व भुरकुंडा बाजार के कुछ हिस्सों में अंधेरा पसर गया है. लोग बिजली नहीं रहने से परेशान हैं. बिजली से संबंधित कामकाज भी बाधित है. लोग परेशान हैं. कोल ड्रिंक्स व आइसक्रीम बेचने वाले दुकानदारों को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है. फिलहाल, विभाग ने ट्रांसफॉर्मर बदलने की दिशा में कोई पहल शुरू नहीं की है. लोगों ने विभाग से अविलंब ट्रांसफॉर्मर बदलने की मांग की है. दूसरी ओर, सीसीएल क्षेत्र में सुबह नौ बजे लेकर शाम पांच बजे तक बिजली गुल रहती है. इससे पूरे कोयलांचल के लोग परेशान हैं. बताया जाता है कि यह कटौती गिद्दी क्षेत्र में मरम्मत कार्यों के कारण हो रही है. इसके लिए डीवीसी ने 25 दिन का शटडाउन लिया था. सीसीएल की बिजली कटौती के कारण डीवीसी पर लोड बढ़ गया है. इधर, कई क्षेत्रों में ट्रांसफॉर्मर पर अधिक लोड पड़ने के कारण केबुल बार-बार जल रहा है. विवाह वाले घर के लोग परेशान : सीसीएल की बिजली कटौती से सबसे अधिक वे लोग परेशान हैं, जिनके यहां विवाह कार्यक्रम है. मेहमानों से भरे घर में बिजली गुल रहने के कारण परेशानी काफी बढ़ी हुई है. मजबूरी में लोग शादियों को मैरेज हॉल में शिफ्ट कर रहे हैं. घर में अलग से जेनरेटर की व्यवस्था में खर्च करना पड़ रहा है. दिनभर बिजली नहीं रहने के कारण सीसीएल की जलापूर्ति भी ठप है. लोगों को पानी खरीदना पड़ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >