चुनाव को लेकर गहमागहमी

चुनाव को लेकर गहमागहमी भुरकुंडा. पंचायत चुनाव में कोयलांचल में 65 व ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 75 प्रतिशत मतदान हुआ. जवाहर नगर के 328 व भुरकुंडा के 320 नंबर बूथ पर 4.30 तक मतदान चला. गांव के बूथों पर पुरुषों की तुलना में महिलाओं का वोट प्रतिशत ज्यादा रहा. डीसी, एसपी समेत अन्य अधिकारी विभिन्न […]

चुनाव को लेकर गहमागहमी भुरकुंडा. पंचायत चुनाव में कोयलांचल में 65 व ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 75 प्रतिशत मतदान हुआ. जवाहर नगर के 328 व भुरकुंडा के 320 नंबर बूथ पर 4.30 तक मतदान चला. गांव के बूथों पर पुरुषों की तुलना में महिलाओं का वोट प्रतिशत ज्यादा रहा. डीसी, एसपी समेत अन्य अधिकारी विभिन्न बूथों का जायजा लेते रहे. बलकुदरा, सौंदा डी, पटेल नगर, भुरकुंडा बाजार में हुड़दंगियों को खदेड़ने के लिए कई बार पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी. कई बूथों पर आखिरी घंटों में गलत ढंग से वोटिंग करने की सूचना मिली है. कई बड़े बूथों पर अव्यवस्था के कारण ज्यादातर मतदाता वोट डालने से वंचित रहे. पतरातू प्रखंड की 42 पंचायतों में कहीं किसी बड़ी घटना की सूचना नहीं मिली है. मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >