34 हजार मतदाताओं ने किया मत का प्रयोग चितरपुर. चितरपुर प्रखंड क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कुल 47 हजार 559 मतदाताओं में से 34 हजार चार मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया. चितरपुर प्रखंड में महिलाओं ने 73.22 फीसदी मतदान किया. जबकि पुरुष मतदाताअों ने 70.01 फीसदी अपना मत का प्रयोग किया. चितरपुर प्रखंड में कुल 71.50 फीसदी मत डाले गये. जानकारी के अनुसार, चितरपुर प्रखंड की 13 पंचायतों में मुखिया के 82 एवं पंचायत समिति सदस्य व वार्ड सदस्य के दर्जनों उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे. जबकि जिला परिषद के लिए चितरपुर दक्षिणी में कुल आठ उम्मीदवार थे. जबकि चितरपुर उत्तरी क्षेत्र में जिला परिषद के लिए लगभग 12 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे. इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदाता कर चुके हैं. इनका परिणाम मत पेटी में बंद है. चितरपुर दक्षिणी के लिए 16763 एवं उत्तरी के लिए 17241 मतदाताओं ने मत डाले चितरपुर प्रखंड क्षेत्र में दो जिला परिषद क्षेत्र बनाये गये हैं. इसमें चितरपुर दक्षिणी क्षेत्र में 16 हजार 763 मतदाताओं ने वोट दिये. यहां जिला परिषद के लिए आठ प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. जबकि चितरपुर उत्तरी क्षेत्र में 17 हजार 241 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया. यहां भी जिला परिषद के लिए लगभग 12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है. किस पंचायत में कितना पड़ा वोट पंचायत कुल मतदाता मतदान हुआ मायल 3357 2676 सेवई दक्षिणी 290 807 सेवई उत्तरी 2909 1347 भुचूंगडीह 3979 3162 चितरपुर उत्तरी 4333 3070 सुकरीगढ़ा 3437 2698 बोरोबिंग 4223 3481 लारीकला 4272 3255 बड़कीपोना 4563 3649 चितरपुर पश्चिमी 2859 1988 चितरपुर पूर्वी 5930 4018 चितरपुर दक्षिणी 3129 1812 मारंगमरचा 2478 2041
34 हजार मतदाताओं ने किया मत का प्रयोग
34 हजार मतदाताओं ने किया मत का प्रयोग चितरपुर. चितरपुर प्रखंड क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कुल 47 हजार 559 मतदाताओं में से 34 हजार चार मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया. चितरपुर प्रखंड में महिलाओं ने 73.22 फीसदी मतदान किया. जबकि पुरुष मतदाताअों ने 70.01 फीसदी अपना मत का प्रयोग किया. चितरपुर […]
