विकास कार्य के लिए कृत संकल्प : ब्रह्मदेव

विकास कार्य के लिए कृत संकल्प : ब्रह्मदेव फोटो फाइल : 19 चितरपुर भी जिप प्रत्याशी ब्रह्मदेव महतो दुलमी.दुलमी क्षेत्र के जिप प्रत्याशी ब्रह्मदेव महतो ने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों से इस क्षेत्र में विकास कार्य कराने को लेकर मैं कृत संकल्प हूं. अगर मतदाता मुझे चुनते हैं, […]

विकास कार्य के लिए कृत संकल्प : ब्रह्मदेव फोटो फाइल : 19 चितरपुर भी जिप प्रत्याशी ब्रह्मदेव महतो दुलमी.दुलमी क्षेत्र के जिप प्रत्याशी ब्रह्मदेव महतो ने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों से इस क्षेत्र में विकास कार्य कराने को लेकर मैं कृत संकल्प हूं. अगर मतदाता मुझे चुनते हैं, तो भविष्य में भी दुलमी में विकास की गंगा बहायेंगे. उन्होंने कहा कि दुलमी क्षेत्र में सड़क, बिजली, पेयजल, चिकित्सा, शिक्षा आदि सुविधाएं सरकार से दिलाने का कार्य मेरी प्राथमिकता होगी. उन्होंने इचातु, जमीरा, भैयपुर, इदपारा सहित कई गांवों में लोगों से मिल कर ब्लैक बोर्ड छाप पर वोट देने की अपील की. मौके पर मुखिया प्रत्याशी राज किशोर महतो, ब्रजनंदन महतो, राहुल महतो, दिलीप महतो, मीना देवी, सुलेखा देवी, मंजु देवी, रुबी देवी, रीझू महतो, संजीव कुमार, नौशाद आलम, गजेंद्र चौधरी, दिवाकर कुमार, सरस्वती देवी, संध्या देवी, कलावती देवी आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >