कोयलांचल में धूमधाम से मनी काली पूजा

कोयलांचल में धूमधाम से मनी काली पूजा भुरकुंडा/उरीमारी/भदानीनगर. भुरकुंडा कोयलांचल, सयाल, उरीमारी समेत भदानीनगर क्षेत्र में मंगलवार को काली पूजा धूमधाम से मनायी गयी. उरीमारी थाना के समीप काली मंदिर, सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति ने सयाल बस स्टैंड के पास पूजा का आयोजन किया. भुरकुंडा थाना चौक पर जय मां काली पूजा समिति ने पूजा […]

कोयलांचल में धूमधाम से मनी काली पूजा भुरकुंडा/उरीमारी/भदानीनगर. भुरकुंडा कोयलांचल, सयाल, उरीमारी समेत भदानीनगर क्षेत्र में मंगलवार को काली पूजा धूमधाम से मनायी गयी. उरीमारी थाना के समीप काली मंदिर, सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति ने सयाल बस स्टैंड के पास पूजा का आयोजन किया. भुरकुंडा थाना चौक पर जय मां काली पूजा समिति ने पूजा आयोजित की. मुख्य अतिथि भुरकुंडा पीओ पीके सिन्हा व मैनेजर केएम शर्मा थे. समिति ने बताया कि 14 नवंबर को भंडारा का आयोजन किया जायेगा. रिवर साइड गांधी पार्क स्थित काली मंदिर में भी काली पूजा का आयोजन किया गया. पूजा समाप्ति के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु आरती में शामिल हुए. मौके पर सुधीर सिंह, प्रभाष दास, पिंकू सिन्हा, प्रशांत डे, बबलू ठाकुर, जग्गू घांसी, दिनेश कुमार, घनश्याम पासवान, लखन पासवान, मुकेश राउत आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >