डाड़ी में 32 बूथ अतिसंवेदनशील, 123 बूथ संवेदनशील मतदान केंद्रों में पुलिस की तैनाती प्रक्रिया को लेकर तैयारी शुरूगिद्दी(हजारीबाग).डाड़ी प्रखंड में 32 बूथ अतिसंवेदनशील तथा 123 बूथ संवेदनशील है. कोई भी बूथ समान्य नहीं है. इसमें से 33-34 मतदान केंद्र मांडू व कुजू थाना क्षेत्र में पड़ते हैं. इसकी जानकारी लेने के लिए रामगढ़ के कई पुलिस पदाधिकारी मंगलवार को डाड़ी मुख्यालय पहुंचे. डाड़ी बीडीओ ने उन्हें लिखित रूप से समस्त जानकारी दे दी है. डाड़ी प्रखंड के पंचायत चुनाव में 155 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. डाड़ी प्रखंड के होन्हेमोढ़ा, मिश्राइनमोढ़ा सहित कुछ अन्य पंचायत के 32 बूथ केंद्र उग्रवाद प्रभावित है. इसे अतिसंवेदनशील की सूची में रखा गया है. इन मतदान केंद्रों में पुलिस बल की विशेष उपस्थिति रहेगी. होन्हेमोढ़ा पंचायत के कई केंद्र मांडू थाना में पड़ते हैं. डाड़ी प्रखंड का पंचायत चुनाव पहले चरण में है. सभी मतदान केंद्रों में पुलिस की उपस्थिति को लेकर पुलिस के वरीय अधिकारी तैयारी में जुट गये हैं. सोमवार को पर्यवेक्षक बिमल सिंह ने निर्वाची पदाधिकारी से मुख्यालय में चल रहे नामांकन प्रक्रिया की जानकारी ली.
डाड़ी में 32 बूथ अतिसंवेदनशील, 123 बूथ संवेदनशील
डाड़ी में 32 बूथ अतिसंवेदनशील, 123 बूथ संवेदनशील मतदान केंद्रों में पुलिस की तैनाती प्रक्रिया को लेकर तैयारी शुरूगिद्दी(हजारीबाग).डाड़ी प्रखंड में 32 बूथ अतिसंवेदनशील तथा 123 बूथ संवेदनशील है. कोई भी बूथ समान्य नहीं है. इसमें से 33-34 मतदान केंद्र मांडू व कुजू थाना क्षेत्र में पड़ते हैं. इसकी जानकारी लेने के लिए रामगढ़ के […]
