पंचायत सचिवालय व हार्डवेयर दुकान में चोरी

पंचायत सचिवालय व हार्डवेयर दुकान में चोरीगिद्दी(हजारीबाग).हेसालौंग पंचायत सचिवालय का ताला तोड़कर व एक हार्डवेयर दुकान में सेंघमारी कर अज्ञात चोरों ने हजारों रुपये के कई सामान की चोरी कर ली. प्रेमचंद पुस्तकालय में भी चोरों ने ताला तोड़ दिया. जानकारी मिली है कि हेसालौंग पंचायत सचिवालय में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने ताला […]

पंचायत सचिवालय व हार्डवेयर दुकान में चोरीगिद्दी(हजारीबाग).हेसालौंग पंचायत सचिवालय का ताला तोड़कर व एक हार्डवेयर दुकान में सेंघमारी कर अज्ञात चोरों ने हजारों रुपये के कई सामान की चोरी कर ली. प्रेमचंद पुस्तकालय में भी चोरों ने ताला तोड़ दिया. जानकारी मिली है कि हेसालौंग पंचायत सचिवालय में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ कर 11 पंखे की चोरी कर ली. इसकी कीमत हजारों रुपये बतायी जा रही है. हेसालौंग हार्डवेयर दुकान में अज्ञात चोरों ने सेंघमारी कर लगभग 10 हजार रुपये के सामान की चोरी कर ली. दुकानदार संचालक मिथिलेश कुमार ने कहा कि सुबह दुकान खोलने पर घटना की जानकारी हुई. हेसालौंग में चोरी की इन दोनों घटनाओं से लोग हैरत में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >