6..लीड) मुखिया के नौ व वार्ड के 35 नामांकन

6..लीड) मुखिया के नौ व वार्ड के 35 नामांकन रामगढ़ प्रखंड फोटो फाइल 3आर-सी-मुखिया पद के लिए नामांकन दाखिल करती महिला.रामगढ़. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत रामगढ़ प्रखंड मुख्यालय में तीन नवंबर को मुखिया पद के लिए चार व वार्ड चुनाव के लिए 35 उम्मीदवारों ने नामांकन प्रपत्र जमा किया. मुखिया पद के लिए दोकाकातू […]

6..लीड) मुखिया के नौ व वार्ड के 35 नामांकन रामगढ़ प्रखंड फोटो फाइल 3आर-सी-मुखिया पद के लिए नामांकन दाखिल करती महिला.रामगढ़. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत रामगढ़ प्रखंड मुख्यालय में तीन नवंबर को मुखिया पद के लिए चार व वार्ड चुनाव के लिए 35 उम्मीदवारों ने नामांकन प्रपत्र जमा किया. मुखिया पद के लिए दोकाकातू पंचायत से अकलू बेदिया, शंकर करमाली, कुंदरूकला पंचायत से नीलू देवी, संतोषी देवी व बारलौंग पंचायत से रामचंद्र महतो, बनवारी मुंडा, तिलेश्वर महतो, बनौंधी महतो, रामकुमार महतो ने निर्वाची पदाधिकारी सह सीओ रामगढ़ कुंवर सिंह पाहन को नामांकन प्रपत्र जमा किया. तीनों पंचायतों में 35 उम्मीदवारों ने वार्ड सदस्य के पद के लिए नामांकन किया. निर्वाची पदाधिकारी सह सीओ रामगढ़ कुंवर सिंह पाहन ने बताया कि पांच नवंबर तक नामांकन करने की अंतिम तिथि है. छह नवंबर को स्क्रूटनी, 10 व 12 नवंबर को नाम वापसी, 14 नवंबर को चुनाव सिंबल का वितरण, 28 दिसंबर को चुनाव व 13 दिसंबर को मतगणना की तिथि तय है. सहायक निर्वाचन पदाधिकारी डॉ अंबोज कुमार महतो, सहायक निर्वाची पदाधिकारी, सीआइ अनिल कुमार, जीपीएस मोहनलाल ठाकुर, जितेंद्र कुमार दूबे, मनीष कुमार सिंह, ब्रह्मानंद पाठक, वकील, महेश्वर महतो, यशवंत सिन्हा, विनीता सिंह द्वारा चुनाव कार्य में सहयोग किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >