...और आदमी के दो टुकड़े कर दिये

…आैर आदमी के दो टुकड़े कर दियेजादूगर उदय सम्राट ने दिखाये जादू रामगढ़. श्री गुरुनानक पब्लिक स्कूल में मंगलवार को जादूगर उदय सम्राट ने जादू के खेल दिखाये. जादू देखने के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति, शिक्षक -शिक्षकेतर कर्मचारी व छात्र-छात्रा मौजूद थे. जादूगर उदय सम्राट ने गुरुद्वारा प्रधान सरदार रमिंदर सिंह आैर प्राचार्य पंकज कुमार […]

…आैर आदमी के दो टुकड़े कर दियेजादूगर उदय सम्राट ने दिखाये जादू रामगढ़. श्री गुरुनानक पब्लिक स्कूल में मंगलवार को जादूगर उदय सम्राट ने जादू के खेल दिखाये. जादू देखने के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति, शिक्षक -शिक्षकेतर कर्मचारी व छात्र-छात्रा मौजूद थे. जादूगर उदय सम्राट ने गुरुद्वारा प्रधान सरदार रमिंदर सिंह आैर प्राचार्य पंकज कुमार जैन का स्वागत जादूई तरीके से किया. जादूगर ने बैलून से कबूतर निकालने, रंग बिरंगे फूल बनाने, बनारस का मंदिर दिखाने, पर्स से चेन गायब करने, अखबार फाड़ कर जोड़ने आदि कई खेल दिखाये. आदमी को दो टुकड़े कर देने का खेल देख कर छात्र-छात्रा हैरत में पड़ गये. मौके पर रामगढ़ गुरुद्वारा के प्रधान सरदार इंद्रपाल सिंह सैनी व सरदार परमदीप सिंह कालरा, सरदार रघुवीर सिंह छाबड़ा आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >