मुखिया व वार्ड सदस्य के लिए बने टेबल

मुखिया व वार्ड सदस्य के लिए बने टेबल बैलेट बॉक्स की मरम्मत हो रही है कड़ी निगरानी में 468 बॉक्स की मरम्मत व रंग रोगन कर गोदाम में रखा जा रहा हैफोटो फाइल संख्या 2 कुजू सी: बैलेट बॉक्स का रंग रोगन करते लोग मांडू.प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सफल बनाने के लिए अधिकारी […]

मुखिया व वार्ड सदस्य के लिए बने टेबल बैलेट बॉक्स की मरम्मत हो रही है कड़ी निगरानी में 468 बॉक्स की मरम्मत व रंग रोगन कर गोदाम में रखा जा रहा हैफोटो फाइल संख्या 2 कुजू सी: बैलेट बॉक्स का रंग रोगन करते लोग मांडू.प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सफल बनाने के लिए अधिकारी व कर्मी दिन रात लगे हुए हैं. इसको लेकर निर्वाची पदाधिकारी जयकुमार राम व सीओ रवींद्र कुमार द्वारा संयुक्त रूप से मुखिया पद के लिए नामांकन के लिए सीओ कक्ष में दो टेबल बनाये गये हैं. दोनों टेबल पर 18/18 पंचायत के मुखिया पद के प्रत्याशी अपना -अपना नामांकन परचा दाखिल करेंगे. वार्ड सदस्य के लिए मुख्यालय परिसर में पांच टेबल बनाये गये हैं. इसमें टेबल संख्या एक में ग्राम पंचायत किमो, बसंतपुर, पिंडरा, तापिन, मांडू चटी, मांडूडीह, एवं पुंडी, टेबल संख्या दो में बारू घुटू उत्तरी, पूर्वी, पश्चिमी, केदला उत्तरी, इचाकडीह, लइयो उत्तरी व दक्षिणी, टेबल संख्या तीन में केदला दक्षिणी, मध्य, आरा उत्तरी, दक्षिणी, कुजू दक्षिणी, पूर्वी एवं पश्चिमी, टेबल संख्या चार में हेसागढ़ा, तोपा, ओरला, बुमरी, बड़का चुंबा, मंझला चुंबा, सोनडीहा और टेबल संख्या पांच में सारूबेड़ा, बड़गांव, नावाडीह, करमा उत्तरी, दक्षिणी, रतवे व छोटकी डूंडी पंचायत के वार्ड सदस्य प्रत्याशी अपना नामांकन परचा दाखिल करेंगे. बैलेट बॉक्स का हो रहा रंग -रोगन प्रखंड परिसर स्थित गोदाम में पंचायत चुनाव में उपयोग होने वाले बैलेट बॉक्स की मरम्मत कर रंग रोगन का कार्य किया गया जा रहा है. प्रखंड में पदाधिकारियों की कड़ी निगरानी में 468 बॉक्स की मरम्मत व रंग रोगन कर गोदाम में रखा जा रहा है. पंचायत चुनाव में करीब दो हजार बैलेट बॉक्स की आवश्यकता होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >