मॉडल वद्यिालय के रूप में होगा विकसित

मॉडल विद्यालय के रूप में होगा विकसित रामगढ़. रामगढ़ जिला के कुछ विद्यालयों को मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित करने का निर्णय सरकार ने लिया है. इसे लेकर शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों द्वारा निर्देश जारी किया गया है. निर्देश के आलोक में रामगढ़ के जिला शिक्षा पदाधिकारी रतन कुमार सिंह ने गांधी स्मारक +2 […]

मॉडल विद्यालय के रूप में होगा विकसित रामगढ़. रामगढ़ जिला के कुछ विद्यालयों को मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित करने का निर्णय सरकार ने लिया है. इसे लेकर शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों द्वारा निर्देश जारी किया गया है. निर्देश के आलोक में रामगढ़ के जिला शिक्षा पदाधिकारी रतन कुमार सिंह ने गांधी स्मारक +2 उच्च विद्यालय रामगढ़, एसएस +2 उच्च विद्यालय पतरातू, एसएस +2 उच्च विद्यालय गोला, आरबी उच्च विद्यालय सांडी चितरपुर, श्रमिक उच्च विद्यालय तोपा पिंडरा, श्रमिक उच्च विद्यालय सिरका, कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय रामगढ़ तथा कस्तूरबा गांधी आवासी बालिका विद्यालय मांडू के प्रधानाध्यापक व वार्डन को पत्र जारी किया है. उन्हें निर्देश दिया गया है कि उनके कोष से विद्यालय को विकसित किया जाना है. इसलिए अविलंब विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित कर सक्षम अभियंता से प्राक्कलन तैयार करा तकनीकी स्वीकृति प्राप्त कर नियमानुसार कार्य कराया जाये. इस कार्य को 15 नवंबर तक हर हाल में पूरा करना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >