लीड) मुखिया के आठ व वार्ड सदस्य के15 ने किया नामांकनदूसरे दिन 26 मुखिया व 75 वार्ड सदस्य फॉर्म बिके फोटो फाइल : 27 चितरपुर ए – मुखिया के लिए नामांकन फॉर्म जमा करती बसंती देवी फोटो फाइल : 27 चितरपुर बी – मुखिया के लिए नामांकन कराने पहुंचे धीरेंद्र कुमार फोटो फाइल : 27 चितरपुर सी – मुखिया के लिए नामांकन कराने पहुंचे अनिल दांगी फोटो फाइल : 27 चितरपुर डी – मुखिया के लिए नामांकन कराने पहुंचे टुशील देवी फोटो फाइल : 27 चितरपुर ई – मुखिया के लिए नामांकन कराने पहुंचे दिवाकर नायक चितरपुर.त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन के दूसरे दिन मंगलवार को चितरपुर प्रखंड कार्यालय में नामांकन फॉर्म खरीदने एवं मुखिया व वार्ड सदस्य पद के लिए नामांकन कराने को लेकर लोगों की भीड़ उमड़ी. प्रखंड कार्यालय में मुखिया पद के लिए आठ व वार्ड सदस्य पद के लिए15 लोगों ने अपना नामांकन परचा दाखिल किया. मुखिया के लिए निर्वाचन पदाधिकारी मोनिका और वार्ड सदस्य के लिए निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में बीडीओ विकास तिर्की मौजूद थे. उधर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रखंड कार्यालय की कुछ दूरी पर रजरप्पा पुलिस ने बैरियर लगा कर सभी लोगों को रोक दिया. मौके पर सहायक अवर निरीक्षक असलम खान सदलबल मौजूद थे. इन लोगों ने कराया नामांकन : चितरपुर प्रखंड कार्यालय में लोग अपने समर्थकों के साथ मुखिया व वार्ड सदस्य पद के लिए नामांकन कराने पहुंचे. मुखिया पद के लिए बोरोबिंग पंचायत से बसंती देवी, चितरपुर उत्तरी से अनिल दांगी, मारंगमरचा से सुजीत कुमार सिंह, चितरपुर उत्तरी से धिरेंद्र कुमार, मायल से टुशील देवी, लारीकला से दिवाकर नायक, सुकरीगढ़ा से संजय प्रसाद एवं चितरपुर पश्चिमी से अकबर अली ने अपना नामांकन परचा दाखिल किया. वार्ड सदस्य पद के लिए चितरपुर उत्तरी वार्ड संख्या दो से गौरी महतो, चितरपुर पूर्वी वार्ड दस से गुलरेज बेगम, चितरपुर उत्तरी वार्ड नौ से चितरंजन कुमार, मो अलहाज, सेवई उत्तरी एक से कविता कुमारी, सुकरीगढ़ा वार्ड 11 से दिनेश प्रसाद, मायल वार्ड छह से शबनम परवीन, बोरोबिंग वार्ड 11 से बारनी देवी, सुकरीगढ़ा वार्ड तीन से मनोज कुमार सोनी, मायल वार्ड दो से सरिता देवी, लारीकला वार्ड 11 से संजय कुमार पटेल, बोरोबिंग वार्ड 12 से प्रकाश करमाली, बोरोबिंग वार्ड आठ से अंजु देवी सहित एक अन्य व्यक्ति भी नामांकन परचा दाखिल किया. मुखिया 26 व वार्ड सदस्य के लिए 75 फॉर्म बिके : पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन के दूसरे दिन मंगलवार को फॉर्म खरीदने को लेकर प्रखंड कार्यालय में लोगों की भीड़ उमड़ी. मुखिया पद के लिए 26 फॉर्म व वार्ड सदस्य के लिए 75 फॉर्म की खरीदारी हुई.
लीड) मुखिया के आठ व वार्ड सदस्य के15 ने किया नामांकन
लीड) मुखिया के आठ व वार्ड सदस्य के15 ने किया नामांकनदूसरे दिन 26 मुखिया व 75 वार्ड सदस्य फॉर्म बिके फोटो फाइल : 27 चितरपुर ए – मुखिया के लिए नामांकन फॉर्म जमा करती बसंती देवी फोटो फाइल : 27 चितरपुर बी – मुखिया के लिए नामांकन कराने पहुंचे धीरेंद्र कुमार फोटो फाइल : 27 […]
