दुग्ध व्यवसाय संघ रामगढ़ का गठन

दुग्ध व्यवसाय संघ रामगढ़ का गठन बैजू अध्यक्ष व अशोक सचिव चुने गये. 30 अक्तूबर की बैठक में होगा कमेटी का विस्तार.बरकाकाना. दुग्ध व्यवसायियों की बैठक सोमवार को बनजारी नगर में हुई. इसकी अध्यक्षता अरुण कुमार राय ने की. बैठक में दुग्ध व्यवसायियों की समस्या पर चर्चा की गयी. कहा गया कि पिछले कुछ महीनों […]

दुग्ध व्यवसाय संघ रामगढ़ का गठन बैजू अध्यक्ष व अशोक सचिव चुने गये. 30 अक्तूबर की बैठक में होगा कमेटी का विस्तार.बरकाकाना. दुग्ध व्यवसायियों की बैठक सोमवार को बनजारी नगर में हुई. इसकी अध्यक्षता अरुण कुमार राय ने की. बैठक में दुग्ध व्यवसायियों की समस्या पर चर्चा की गयी. कहा गया कि पिछले कुछ महीनों से दुग्ध व्यवसाय को चलाने में काफी परेशानी आ रही है. दुग्ध व्यवसाय में सभी समुदाय के लोग बड़ी संख्या में जुड़े हुए हैं. दूध देने वाली गाय व भैंस बिहार, यूपी से ज्यादा संख्या में रामगढ़ जिले में आता है. जब गाय-भैंस दूध देना बंद कर देते हैं, तो हम लोग व्यापारी से उसकी अदला-बदली कर लेते हैं. या फिर अपने मूल निवास स्थान बिहार या यूपी ले जाते हैं. चूंकि वहां चारा की पर्याप्त उपलब्धता है व चारा खरीदना नहीं पड़ता है. इसलिए दूध नहीं दे रहे मवेशी को पालने में ज्यादा परेशानी नहीं आती है. जब गाय-भैंस फिर से दूध देने लगती है, तो उसे फिर वापस यहां ले आते हैं. इस व्यवसाय में यह सिलसिला लगातार चलता रहता है. बैठक में निर्णय हुआ कि व्यवसाय करने में आ रही परेशानियों के बाबत जिला उपायुक्त से मुलाकात कर समस्याओं के समाधान की मांग की जायेगी. बैठक में सर्वसम्मति से जिला कमेटी का गठन किया गया. इसमें संरक्षक रमेश प्रसाद यादव व हीरा गोप, अध्यक्ष बैजू राय, सचिव अशोक यादव, कोषाध्यक्ष गौरीशंकर महतो चुने गये. 30 अक्तूबर को अगली बैठक में कमेटी का विस्तार किया जायेगा. बैठक में शिवजी सिंह, चंद्रमा यादव, पप्पू मिश्रा, बालमुनी राय, सत्यनारायण राय, कन्हैया यादव, शिव बिहारी सिंह, राधेश्याम यादव, जितेंद्र यादव, अमित यादव समेत कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >