मजदूरों ने पीट ऑफिस पर प्रदर्शन किया 29 अक्तूबर को परियोजना कार्यालय में वार्ता करने का मिला आश्वासन फोटो – 26 घाटो-1 केदला भूगर्भ परियोजना पीट ऑफिस के समक्ष प्रदर्शन करते मजदूर घाटोटांड़. सीसीएल केदला भूगर्भ परियोजना के एक नंबर पीट ऑफिस पर सोमवार को मजदूरों ने 21 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के बैनर तले किया गया. प्रदर्शन का नेतृत्व यूनियन के क्षेत्रीय सचिव बसंत कुमार ने किया. मिली जानकारी के अनुसार, परियोजना के सैकड़ों मजदूर बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के बैनर तले सोमवार को परियोजना के एक नंबर पीट ऑफिस के समक्ष सुबह आठ बजे जमा हुए. प्रदर्शन से पूर्व यहां नुक्कड़ सभा की गयी. माैके पर यूनियन के क्षेत्रीय सचिव बसंत कुमार ने कहा कि परियोजना की विभिन्न समस्याओं को लेकर यूनियन ने 21 अगस्त 2015 को प्रबंधन को 21 सूत्री मांग पत्र सौंपा था. दो माह बीतने के बाद भी प्रबंधन ने उस पर विचार नहीं किया. इसके कारण मजदूरों में नाराजगी है. जब तक उनकी मांगें मान नहीं ली जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा. वहीं, दूसरी अोर परियोजना पदाधिकारी आरसी प्रसाद ने मजदूर नेताओं से बातचीत की. उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे इस मामले पर 29 अक्तूबर को परियोजना कार्यालय में वार्ता करेंगे. इसके बाद मजदूर नेताअों ने आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की. आंदोलन में मिथिलेश्वर राय, शंकर रजवार, संजीवन सिंह, सुरेंद्र राम, मनोज कुमार, नौशाद मियां, राजेंद्र सिंह, सत्येंद्र प्रसाद, मंडल कुमार चौधरी, जगदीश, विशुन रविदास, महेंद्र राम, सुनील डुंगडुंग, रूपलाल नोनियां, अर्जुन मुंडा आदि शामिल थे.
मजदूरों ने पीट ऑफिस पर प्रदर्शन किया
मजदूरों ने पीट ऑफिस पर प्रदर्शन किया 29 अक्तूबर को परियोजना कार्यालय में वार्ता करने का मिला आश्वासन फोटो – 26 घाटो-1 केदला भूगर्भ परियोजना पीट ऑफिस के समक्ष प्रदर्शन करते मजदूर घाटोटांड़. सीसीएल केदला भूगर्भ परियोजना के एक नंबर पीट ऑफिस पर सोमवार को मजदूरों ने 21 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन […]
