शरारती तत्वों ने स्कूल का चूल्हा तोड़ा, मध्याह्न भोजन नहीं बना

शरारती तत्वों ने स्कूल का चूल्हा तोड़ा, मध्याह्न भोजन नहीं बना फोटो – 26 घाटो -2 राजकीय मध्य विद्यालय 12 नंबर में चूल्हा बनाते मजदूर घाटोटांड़.वेस्ट बोकारो अमर नगर स्थित राजकीय मध्य विद्यालय 12 नंबर स्कूल में मध्याह्न भोजन बनाने के लिए विद्यालय में बनाये गये चूल्हे को दुर्गा पूजा व मुहर्रम की छुट्टी के […]

शरारती तत्वों ने स्कूल का चूल्हा तोड़ा, मध्याह्न भोजन नहीं बना फोटो – 26 घाटो -2 राजकीय मध्य विद्यालय 12 नंबर में चूल्हा बनाते मजदूर घाटोटांड़.वेस्ट बोकारो अमर नगर स्थित राजकीय मध्य विद्यालय 12 नंबर स्कूल में मध्याह्न भोजन बनाने के लिए विद्यालय में बनाये गये चूल्हे को दुर्गा पूजा व मुहर्रम की छुट्टी के दौरान असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया. इसके कारण सोमवार को विद्यालय में मध्याह्न भोजन नहीं बना. हालांकि विद्यालय के प्रधानाध्यापक सत्यदेव सिंह ने इसे गंभीरता से लेते हुए चूल्हे की मरम्मत करायी. मध्याह्न भोजन नहीं बनने के कारण पढ़ाई के बाद बच्चे स्कूल से बिना खाना खाये लौट गये. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, स्कूल बंद के दौरान कुछ शरारती युवक स्कूल में घुस कर नशा करते हैं. उन्हीं लोगों ने चूल्हे को तोड़ा है. स्थानीय लोगों ने स्कूल बंद के दौरान इस क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >