लीड) रेकी कर की गयी पांडेय की हत्या

लीड) रेकी कर की गयी पांडेय की हत्याफोटो फाइल 26पीटीआर में गोली लगने के बाद इलाज के लिए लाये गये कामेश्वर पांडेय, 26पीटीआर-ए में चिकित्सालय में जुटे लोग, 26पीटीआर-बी में घायल कामेश्वर पांडेय को रांची ले जाते लोग, 26पीटीआर-सी में इसी मंदिर के पास मारी गयी गोली व दहशत के बाद बंद दुकानें, 26पीटीआर-डी व […]

लीड) रेकी कर की गयी पांडेय की हत्याफोटो फाइल 26पीटीआर में गोली लगने के बाद इलाज के लिए लाये गये कामेश्वर पांडेय, 26पीटीआर-ए में चिकित्सालय में जुटे लोग, 26पीटीआर-बी में घायल कामेश्वर पांडेय को रांची ले जाते लोग, 26पीटीआर-सी में इसी मंदिर के पास मारी गयी गोली व दहशत के बाद बंद दुकानें, 26पीटीआर-डी व इ में पकड़े गये अपराधी को पीटते लोग व ले जाती पुलिस. पतरातू. पांडेय गिरोह के सरगना रहे स्व किशोर पांडेय के पिता कामेश्वर पांडेय की हत्या सोमवार को सब्जी खरीदने के दौरान दिन दहाड़े कर दी गयी. कामेश्वर पांडेय की हत्या करने के लिए अपराधियों ने रेकी की थी. विगत तीन दिनों से कुछ अंजान चेहरे पतरातू बाजार व आसपास देखे जा रहे थे. इस बात की पुष्टि बाजार के कुछ व्यवसायियों ने भी की है. ये अंजान चेहरे किशोर पांडेय के घर के आसपास से भी गुजरते देखे गये हैं. अपराधियों का यह गिरोह कामेश्वर पांडेय को तलाश रहा था. विगत तीन दिनों में कामेश्वर पांडेय सोमवार को पहली बार घर से बाहर बिना किसी सुरक्षा के निकले थे. अपराधियों को बस इसी अवसर का इंतजार था. हालांकि सोमवार के हाट बाजार में कामेश्वर पांडेय को मारना काफी जोखिम भरा था, लेकिन अपने आका के दबाव के कारण अपराधियों ने उन्हें मारने का रिस्क उठा लिया. जैसे ही सब्जी खरीदने के क्रम में वे हाट से थोड़ा किनारे हुए तो अपराधियों ने उन्हें अपना निशाना बना लिया.भीड़-भाड़ वाले हाट में मारी गयी गोली : कामेश्वर पांडेय को जिस जगह गोली मारी गयी, वहां सोमवार के दिन उस जगह हाट लगता है. यह हाट यहां तीन-चार दशकों से लगता रहा है. इसमें 10 बजे दिन के बाद सैकड़ों लोग हमेशा मौजूद रहते हैं. घटना के वक्त हाट में करीब एक हजार से ज्यादा व्यवसायी व आम लोग मौजूद थे. बावजूद इसके अपराधियों ने बड़े ही दुस्साहसिक तरीके से हत्या कांड को अंजाम दे दिया. इस हत्याकांड को अंजाम देने के तरीके से पूरा पतरातू बाजार खौफजदा है. यही कारण रहा कि लोगों ने घटना के बाद तुरंत अपनी दुकानें बंद कर लीं, वहीं दूर-दराज से आये छोटे-मोटे व्यापारियों ने अपनी दुकानें मिनटों में समेट लीं. एक साल पूर्व इसी समय हुई थी किशोर पांडेय (पुत्र) की हत्याकरीब एक साल पूर्व 15 अक्तूबर 2014 को किशोर पांडेय की हत्या जमशेदपुर में कर दी गयी थी. उस वक्त भी दुर्गापूजा खत्म हुए कुछ ही दिन बीते थे. किशोर जमशेदपुर के मानगो बाजार में मटन खरीदने गया था. तभी हथियारबंद अपराधियों ने सुनियोजित तरीके से उस पर अंधाधुंध फायरिंग कर उसे मार डाला था. आज भी उसके पिता दुर्गापूजा के बाद घर से सब्जी खरीदने निकले थे. तभी अपराधियों ने उन्हें अपना निशाना बनाया. किशोर की हत्या के बाद नहीं मनी थी दीवाली : किशोर पांडेय की हत्या के बाद पिछले साल पतरातू बाजार व आसपास में दीवाली नहीं मनायी गयी थी. अपराधियों ने इस दफे भी पतरातू को दीवाली के पहले उदास कर दिया है. यह संयोग मात्र नहीं हो सकता कि एक वर्ष के बाद ठीक उसी समय पिता की हत्या भी हो जाये. अपराधियों ने जानबूझ कर कामेश्वर पांडेय की हत्या के लिए फिर से उसी समय का चयन कर अपने मजबूत इरादों को दर्शाने का काम किया है. उनकी मंशा पतरातू की दिवाली को उदास करने की है. हालांके इस दफे अपराधियों को भी जोरदार झटका लगा है. उसका एक शूटर मारा गया और दूसरा पकड़ा गया है.पतरातू में बेअसर रही अपराध रोकने की सीएम की घोषणा : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने स्थानीय बर्नपुर सीमेंट कंपनी के उदघाटन के मौके पर मंच से कहा था कि अब पतरातू क्षेत्र में क्राइम व क्रिमिनल का कोई जगह नहीं रहेगा. इस क्षेत्र में विकास अपना पांव पसार दिया है, अब पांडेय व श्रीवास्तव गुट का यहां से पूरी तरह सफाया कर दिया जायेगा. सीएम की इस घोषणा के बाद पतरातू की जनता में एक आस जगी थी कि वर्षों से अपराधिक घटनाओं में जल रहा पतरातू अब शांत हो जायेगा, लेकिन हुआ ठीक इसके विपरीत. विगत एक पखवाड़े के दौरान पतरातू प्रखंड क्षेत्र में अपराधियों ने चार बड़ी घटनाओं को अंजाम देकर सीएम की घोषणा को सीधी चुनौती दी है. अपराधियों ने चार दिन पूर्व सीसीएल सौंदा में ब्रजेश नामक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी. इससे पूर्व पतरातू के बावनधारा में रंगदारी के लिए सरेशाम हवाई फायरिंग की और बलकुदरा की कोयला उत्खनन कंपनी के परिसर में दो बार गोलीबारी व बमबाजी की घटना को अंजाम दिया. लगातार हो रही घटनाएं साबित करती है कि सीएम की घोषणा महज एक भाषणबाजी थी. पुलिस ने उनकी घोषणा को गंभीरता से नहीं लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >