फ्लैग-करमा में लाठी प्रतियोगिता का आयोजन

फ्लैग-करमा में लाठी प्रतियोगिता का आयोजन हेडिंग-विजेताअों को किया गया पुरस्कृत फोटो फाइल संख्या 25 कुजू जी: मंच पर उपस्थित मुख्य अतिथि व अन्य, 25 कुजू एच: खेल का प्रदर्शन करते खिलाड़ी कुजू.मुहर्रम के अवसर पर हिंदू मुसलिम एकता कमेटी, करमा द्वारा लाठी मुकाबला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता करमा स्थित महतो मार्केट के […]

फ्लैग-करमा में लाठी प्रतियोगिता का आयोजन हेडिंग-विजेताअों को किया गया पुरस्कृत फोटो फाइल संख्या 25 कुजू जी: मंच पर उपस्थित मुख्य अतिथि व अन्य, 25 कुजू एच: खेल का प्रदर्शन करते खिलाड़ी कुजू.मुहर्रम के अवसर पर हिंदू मुसलिम एकता कमेटी, करमा द्वारा लाठी मुकाबला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता करमा स्थित महतो मार्केट के समीप हुई. मुख्य अतिथि मांडू पुलिस इंस्पेक्टर दिनेश पासवान थे. लाठी मुकाबला का शुभारंभ प्रतियोगिता में शामिल विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों ने सलामी पेश कर किया. प्रतियोगिता में लश्करे हुसैन करमा, नूरी टीम करमा, मासूम टीम करमा, इस्लाहुल मुस्लेमिन चिकोर, जज्बा हुसैन दिगवार, रजवी टीम दुर्गी, शाने रजा दिगवार, फैजान रजा बड़कागांव, स्टार स्पोर्टिंग क्लब केदला, केजीएन पारा टीम उत्तर चिकोर की टीम शामिल हुई. विजेता व उप विजेता टीम को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री पासवान ने कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द्र को कायम रखते हुए इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन सराहनीय है. कार्यक्रम की अध्यक्षता मो गुलजार ने की. संचालन हाफिज अजमल ने किया. लाठी प्रतियोगिता के सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष मो गुलजार, सचिव मो अयुब, कोषाध्यक्ष मो नासिर, डॉ सेराज, इस्माइल अंसारी, जाकिर हुसैन, नौशाद आलम, अलीमुदीन अंसारी, अब्दुल जब्बार, रामेश्वर महतो, खिरोधर महतो, जगदेव साव, के महतो, गुड्डू वर्मा व कमरूल होदा ने महत्वपूर्ण योगदान दिया. इस अवसर पर विधि व्यवस्था को लेकर कुजू ओपी प्रभारी बालकृष्ण भगत, सअनि अब्दुल्लाह खान, रमेश शर्मा सदल बल मौजूद थे. कार्यक्रम में रेंजर विनय कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >