प्रदूषण के कारण सयाल-उरीमारी जाना मुश्किल

प्रदूषण के कारण सयाल-उरीमारी जाना मुश्किल 25बीएचयू-4-न्यू बिरसा परियोजना के ओवरलोड डंपर से उड़ता धूल.उरीमारी. डंपरों में ओवलोड कोयले की ढुलाई व इससे उड़ने वाले धूल के कारण सयाल, उरीमारी के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सयाल से उरीमारी आना-जाना दूभर हो गया है. ओवरलोड डंपरों से कोयला सड़क पर […]

प्रदूषण के कारण सयाल-उरीमारी जाना मुश्किल 25बीएचयू-4-न्यू बिरसा परियोजना के ओवरलोड डंपर से उड़ता धूल.उरीमारी. डंपरों में ओवलोड कोयले की ढुलाई व इससे उड़ने वाले धूल के कारण सयाल, उरीमारी के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सयाल से उरीमारी आना-जाना दूभर हो गया है. ओवरलोड डंपरों से कोयला सड़क पर गिरता है. यह चूर होकर वापस उड़ता रहता है. दुर्घटना की भी आशंका बनी रहती है. पोड़ा गेट से उरीमारी चेक पोस्ट तक धूल का गुबार हर समय रहता है. सड़क किनारे घर-दुकानों पर धूल की मोटी परत जमी रहती है. उरीमारी पुल पार करने में लोगों को खासी मुश्किल होती है. प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए सीसीएल प्रबंधन द्वारा कई टैंकरों को पानी छिड़काव के कार्य में लगाया गया है. लेकिन यह टैंकर सड़क पर कब पानी का छिड़काव करते हैं, यह कोई नहीं देख पाता है. इधर, न्यू बिरसा आउटसोर्सिंग परियोजना से बड़े-बड़े हाइवा के ओवरलोड चलने के कारण सयाल-उरीमारी मुख्य मार्ग पर प्रदूषण ज्यादा बढ़ा है. क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों ने सीसीएल प्रबंधन से कई प्रदूषण पर रोक लगाने की मांग की है. प्रदूषण पानी छिड़काव के आगे कोई कदम नहीं उठा पाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >